Reality Of Sports: मस्ती के मूड में नजर आए एम एस धोनी समेत आधी भारतीय टीम, चहल ने की फोटो शेयर

Wednesday, 23 January 2019

मस्ती के मूड में नजर आए एम एस धोनी समेत आधी भारतीय टीम, चहल ने की फोटो शेयर

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और टीम ने पहला मैच धमाकेदार अंदाज में जीता। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी जमकर मस्ती करते नजर आए। पहले वनडे में 2 विकेट लेने वाले फिरकी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एम एस धोनी समेत भारत के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सफर भरा दिन।' चहल ने जो फोटो शेयर की है उसमें एम एस धोनी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अंबाती रायडू और केदार जाधव नजर आ रहे हैं। पांचों ही खिलाड़ी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं और हर किसी के चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती है।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2CCcTcW

No comments:

Post a Comment

स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब CSK के बॉलिंग और बैटिंग कोच पर भी गिर सकती है गाज, इन दिग्गजों की होगी छुट्टी!

स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। इसके साथ ही ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि टीम के कुछ और बड़े सदस्य भी सीएसके का साथ छ...