भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को यहां साल 2018 के लिए आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द इयर चुने जाने पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी है। कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के तीन प्रमुख पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने साल 2018 में किए अपने दमदार प्रदर्शन के कारण मंगलवार को यहां आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी), आईसीसी मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और आईसीसी मेंस वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी क्रिकेटर को एक ही साल यह तीनों प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया हो। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2RFjRs2
No comments:
Post a Comment