सिडनी। दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए चुनी गयी टीम की अलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चयन आगामी विश्व कप को ध्यान में रखकर नहीं किया गया है। वॉर्न ने इसे हास्यास्पद और बिना सोचे समझे किया गया चयन करार दिया। ऑस्ट्रेलिया ने आज 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कि जिसमें तेज गेंदबाज पीटर सिडल, उस्मान ख्वाजा और नाथन लियोन की वापसी हुई है। वार्न ने ट्वीट किया, ‘‘अभी ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय टीम की घोषणा हुई और कुछ खिलाड़ियों का टीम में नाम नहीं दिखना और कुछ अन्य को टीम में शामिल करना काफी चौकाने वाला है। इसका कोई मतलब नहीं बनता है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के हर प्रारूप में ऐसा हास्यास्पद चयन रूकना चाहिए।’’ from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Tn7zkg
No comments:
Post a Comment