भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में पूरे मैदान से लेकर खिलाड़ियों तक सभी पिंक-पिंक नजर आ रहे हैं। खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बैटिंग के दौरान पिंक ग्लव्स पहने हुए थे। ग्लव्स के अलावा उनके बल्ले पर भी पिंक ग्रिप चढ़ी हुई थी। यहां तक अंपायर की कैप पर बना आईसीसी का लोगो भी पिंक कलर का है। ऑस्ट्रेलिया में साल 219 का ये पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इस्तेमाल की जा रही स्टंप्स भी पिंक कलर की है। इस टेस्ट मैच को पिंक टेस्ट भी कहा जाता है। वो इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लैन मैग्रा की संस्था ग्लैन मैक्ग्रा फाउंडेशन ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए होम सीजन के सिडनी में खेले जाने वाले मैच में स्पेशल अभियान चलाती है। मैच के दौरान लोग अपना समर्थन जताने के लिए पिंक रंग के कपड़े पहनते हैं। मैच के दौरान स्टंप से लेकर स्टेडियम की अधिकांश चीजों का पिंक कलर में रंग दिया जाता है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2GTdBHZ
No comments:
Post a Comment