सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ पहली बार घरेलू टेस्ट श्रृंखला गंवाने की संभावना से परेशान नहीं है और यहां चौथे टेस्ट में उसका ध्यान प्रतिस्पर्धी होने पर रहेगा। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत कभी टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत पाया है लेकिन मौजूदा श्रृंखला में मेहमान टीम 2-1 से आगे है और इतिहास रचने के लिए गुरुवार से हो रहे टेस्ट में विराट कोहली की टीम को मेजबान टीम के खिलाफ सिर्फ ड्रा की दरकार है। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2F2Kn84
No comments:
Post a Comment