नई दिल्ली। मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन की देखरेख में भारतीय फुटबाल टीम पांच जनवरी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो रहे एएफसी एशियन कप में खेलने के लिए तैयार है। ब्ल्यू टाइगर्स नाम से मशहूर भारतीय टीम चौथी बार और आठ साल के अंतराल के बाद एएफसी एशियन कप में हिस्सा ले रही है। भारत ने किर्गिज गणराज्य, म्यांमार और मकाउ के साथ हुए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के माध्यम से 24 टीमों की इस प्रतियोगिता के लिए स्थान सुरक्षित किया है। भारत को ग्रुप-ए में बहरीन, थाईलैंड और मेजबान यूएई के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच छह जनवरी को अबू धाबी में थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2FeuWsN
No comments:
Post a Comment