मुंबई: सचिन के सुपर-10 और अपने मजबूत डिफेंस के दम पर गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स ने गुरुवार को क्वालीफायर-2 में यूपी योद्धा को 38-31 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में गुजरात का सामना शनिवार को बेंगलुरू बुल्स से होगा। एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें 15वें मिनट तक 11-11 से बराबरी पर थीं। लेकिन इसके बाद गुजरात ने यहां से लगातार अंक लेते हुए पहले तो 16-13 की बढ़त बनाई और फिर 19-14 से पहला हाफ अपने पक्ष में कर लिया।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2QiWNKd
No comments:
Post a Comment