टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ गजब का प्रदर्शन किया और 7 विकेट झटके। उमेश की शानदार गेंदबाजी की बदौलत केरल की टीम महज 106 रन पर ही ढेर हो गई। रणजी ट्रॉफी में केरल और विदर्भ के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में उमेश ने कहर ढा दिया और केरल का कोई बल्लेबाज उनका सामना नहीं कर सका। विदर्भ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और उमेश ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए केरल की टीम को सस्ते में समेट दिया।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2UdWVNk
No comments:
Post a Comment