टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने से महज 7 रन से चूक गए। पुजारा के पास दोरा शतक लगाने का सुनहरा मौका था लेकिन वो जब 193 रन के कुल योग पर थे तब उन्हें नाथन लायन ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पुडारा के दोहरे शतक के सपने पर पानी फेर दिया। पुजारा ने 373 गेंदों में 193 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान पुजारा के बल्ले से 22 चौके निकले। पुजारा को इससे पहले 192 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला था और नाथन लायन की गेंद पर स्लिप में उस्मान ख्वाजा ने उनका कैच छोड़ दिया था। पुजारा इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और आखिर में अपने दोहरे शतक से 7 रन से चूक गए।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2TrzVKe
No comments:
Post a Comment