Reality Of Sports: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: श्रीलंका की पहली पारी 144 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Thursday, 24 January 2019

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: श्रीलंका की पहली पारी 144 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया मजबूत

तेज गेंदबाज पैट कमिंस और झाए रिचर्डसन की दमदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम यहां जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में महज 144 रनों पर ही सिमट गई। दिन-रात के टेस्ट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पूरी टीम केवल 56.4 ओवर ही खेल पाई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही और 26 रन के कुल योग पर उसने लाहिरू थिरिमाने (12) के रूप में पहला विकेट खोया। उन्हें कमिंस ने आउट किया। कप्तान दिनेश चांदीमल भी कुछ खास नहीं कर पाए और पांच के निजी स्कोर पर रिचर्डसन का शिकार बने।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2T9JGx6

No comments:

Post a Comment

शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बने कप्तान श्रेयस अय्यर, पहली बार टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में गंवाए चार मुकाबले

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया ...