माउंट माउंगानुइ। गेंदबाजों के बाद अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली और विश्व कप से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिये खतरे की घंटी भी बजा दी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान विराट कोहली की टीम ने न्यूजीलैंड में भी पिछले दस साल में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 2009 से अब तक यहां एकमात्र वनडे श्रृंखला खेली थी जिसमें पराजय झेलनी पड़ी।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2B5kjpi
No comments:
Post a Comment