माउंट माउंगानुइ (न्यूजीलैंड)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि युवा शुभमन गिल को नेट्स पर बल्लेबाजी करते देख उन्होंने महसूस किया कि जब वह 19 बरस के थे तो इस बल्लेबाज के मुकाबले 10 प्रतिशत प्रतिभा भी उनमें नहीं थी। कोहली ने कहा, ‘‘कुछ असाधारण प्रतिभा सामने आ रही हैं। आपने देखा कि पृथ्वी साव ने मौकों का पूरा फायदा उठाया (वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में)। शुभमन भी काफी रोमांचक प्रतिभा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसे नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा और मैं हैरान था, जब मैं 19 बरस का था तो इसका 10 प्रतिशत भी नहीं था।’’ कोहली ने कहा, ‘‘उनके अंदर इसी तरह का आत्मविश्वास है और अगर स्तर में सुधार होता रहता है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार है। टीम में आने वाले खिलाड़ी आते ही प्रभाव छोड़ते हैं और उन्हें मौका देने और विकसित होने में मदद करने में हमें खुशी होती है।’’ from India TV: sports Feed http://bit.ly/2G5zWAn
No comments:
Post a Comment