नेपियर: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान इस फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। शमी ने वनडे क्रिकेट में 56 मैचों में यह आंकड़ा पार किया। इस मैच में शमी ने शुरुआत से ही घातक गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को पारी की अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। मार्टिन गुप्टिल के रूप में न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। उन्हें मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद, शमी ने कोलिन मुनरो को भी टिकने नहीं दिया और उन्हें भी बोल्ड कर घर भेजा। शमी के दिए शुरुआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड की गाड़ी ट्रैक पर नहीं आ पाई।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2sEHySr
No comments:
Post a Comment