वसीम जाफर की उम्र भले ही 41 साल की होने वाली हो लेकिन ये बल्लेबाज लगातार रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2018-19 के सेमीफाइनल मुकाबले में विदर्भ की तरफ से खेलते हुए पहली पारी में 34 रन बनाए। इसके साथ ही जाफर के नाम रणजी ट्रॉफी इतिहास का वो रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो इससे पहले किसी भी खिलाड़ी के नाम नहीं था। जाफर अब ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम रणजी ट्रॉफी के दो अलग-अलग सीजन में 1,000 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जाफर ने 2018-19 से पहले 2008-09 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए इस कारनामे को अंजाम दिया था।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2DwL6wm
No comments:
Post a Comment