Reality Of Sports

Monday, 27 July 2020

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने किया अपने 20 खिलाड़ियों का ऐलान!

Pakistan announced their 20 players for the Test series against England! Image Source : AP

5 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए सोमवार को पाकिस्तान ने अपने 20 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। यह टीम पाकिस्तान के बीच खेले गए इंट्रा स्क्वाड मैच के बाद चुनी गई है। इस टीम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर सरफराज अहमद के साथ वहाब रियाज की वापसी हुई है।

अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले वाहब रियाज ने अनिश्चितकाल का ब्रेक लिया था जिसके बाद उन्होंने इस साल जून में वापस क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलने की रुचि दिखाई थी। वाहब के अलावा टीम में तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, उस्मान शिनवारी, शाहीन अफरीदी, सोहेल खान और फहीम अशरफ को जगह मिली है, वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में काशिफ भट्टी, यासीन शाह और शादाब खान शामिल हैं।

सरफराज को इस टीम में बतौर विकेट कीपर जगह तो मिली है, लेकिन वह मोहम्मद रिजवान के बाद पाकिस्तान के लिए दूसरा विकल्प रहेंगे।

ये भी पढ़ें - कोरोना के बीच खेली जाने वाली पहली टी20 लीग बनेगी सीपीएल, जाने पूरा कार्यक्रम

पाकिस्तान द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार बचे हुए 9 खिलाड़ी फखर ज़मान, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, ख़ुशदिल शाह, मोहम्मद हफ़ीज़, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन और मुसन खान इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तैयारी करते रहेंगे जो इस टेस्ट सीरीज के बाद खेली जानी है।

पाकिस्तान के 20 खिलाड़ियों की टीम: अजहर अली (सी), बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम-उल-हक, इमरान खान सीनियर, काशिफ भारती, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (wk), नसीम शाह, सरफराज अहमद (wk), शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज और यासिर शाह



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32X8IqZ

Premier League: Jurgen Klopp Named LMA Manager Of The Year

Jurgen Klopp led Liverpool to the Premier League title in the same season they were FIFA Club World champions.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3g7b8qO

पाकिस्तानी तेज गेंदबाद जुनैद खान ने विराट कोहली को बताया तीनों फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और उन्हें सभी प्रारूपों में विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। जुनैद ने कहा कि कोहली की निरंतरता उन्हें बाबर आजम, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन से आगे रखती है।

जुनैद ने क्रिकइनजीआईएफ के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि कोहली तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। अगर आप किसी से पूछेंगे तो वह कहेंगें कि बाबर आजम, जोए रूट, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ इस समय विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं लेकिन इन सभी से ऊपर कोहली हैं क्योंकि वह तीनों प्रारूपों में ही शानदार रहे हैं।

2012 में भारत में हुई वनडे सीरीज में जुनैद ने कोहली को तीन बार आउट किया था।

इस पर उन्होंने कहा, "उस दौरे से पहले मैं फैसलाबाद में क्रिकेट खेल रहा था। मैं एक दिन में 35-40 ओवर फेंक रहा था जिससे मुझे सीरीज के लिए जरूरी लय मिल गई थी। मैं उस सीरीज से वनडे में वापसी कर रहा था। भारत जाने से पहले मैं सोच रहा था कि यह मेरे लिए वापसी का एक मात्र मौका है।"

उन्होंने कहा, "मैं टेस्ट टीम में स्थायी था लेकिन मुझे वनडे में वापसी करनी थी। दूसरी बात यह थी कि मैं जानता था कि वापसी के लिए मुझे भारत के खिलाफ विकेट लेने होंगे।"

जुनैद ने कहा, "मैंने पहली गेंद उन्हें फेंकी वो वाइड थी। अगली गेंद पर वो बीट हो गए। मैंने सोचा कि वह कोई आम बल्लेबाज है। इसके बाद मुझे लय मिली।"

उन्होंने कहा, "विराट ने सीरीज से पहले मुझसे कहा था कि यह भारतीय पिचे हैं और यहां गेंद ज्यादा स्विंग या सीम नहीं होती मैंने कहा था कि देखते हैं क्योंकि मैं अच्छी खासी लय में था।"

जुनैद ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट, 76 वनडे और नौ टी-20 मैच खेले हैं जिनमें क्रमश: 71, 110 और नौ विकेट लिए हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jFjyYy

Naomi Osaka Slams People Asking Her To Maintain "Innocent Image" On Her Swimsuit Pics

Tennis star Naomi Osaka wasn't pleased when people asked her to maintain an "innocent image" as a reaction to her pictures in a swimsuit.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZZKZV4

"Forever Fan Favourite": Wishes Pour In For Jonty Rhodes On His 51st Birthday

Jonty Rhodes dazzled everyone with his fielding abilities and endeared himself to the Indian public as he explored the country on a motorcycle.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32ZrUEu

काइरो इमोबाइल की हैट्रिक से लाजियो ने वेरोना को 5-1 से हराया

ciro immobile Image Source : GETTY

काइरो इमोबाइल की हैट्रिक की बदौलत लाजियो ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को हेलास वेरोना को 5-1 से हरा दिया। इमोबाइल ने पेनल्टी पर दो गोल दागने के अलावा एक और गोल किया। वह अब गोंजालो हिगुएन के एक सत्र में सर्वाधिक सिरी ए गोल दागे के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ तीन गोल दूर हैं जबकि दो मैच बाकी हैं। 

इमोबाइल के अब मौजूदा सत्र में 34 मैचों में 34 गोल हो गए हैं जो क्रिस्टियानो रोनाल्डो से चार गोल अधिक हैं। हिगुएन ने 2015-16 में नापोली की ओर से 36 गोल दागे थे। 

इस जीत से लाजियो के तीसरे स्थान पर मौजूद अटलांटा के समान अंक हो गए हैं और टीम इंटर मिलान से एक अंक पीछे हैं रोमा ने जोर्डन वेरेटाउट के पेनल्टी पर दागे दो गोल की बदौलत फायोरेनटिना को 2-1 से हराकर पांचवें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 

उडिनेसे ने कैगलियानरी को 1-0 से हराकर लगातार 26वें सत्र में शीर्ष लीग में खेलना सुनिश्चित किया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/302fZUr

लिसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर जैमी वार्डी ने जीता प्रीमियर लीग गोल्डन बूट अवॉर्ड

Leicester City striker Jamie Vardy won the Premier League Golden Boot Award Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। लिसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर जैमी वार्डी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 2019-20 सीजन का गोल्डन बूट अवार्ड अपने नाम कर लिया है। वार्डी ने इस सीजन अपनी टीम के लिए 23 गोल किए। उन्होंने इस अवार्ड की रेस में आर्सेनल के पिएर एमेरिक आबुयामेयांग और साउथैम्पटन के डैनी लेग्स को पछाड़ा है जिन्होंने लीग में 23-23 गोल किए।

वार्डी हालांकि टीम के अंतिम मैच में गोल नहीं कर पाए थे मैनचेस्टर युनाइटेड ने रविवार को लिसेस्टर सिटी को 2-0 से मात दी थी जिसके कारण वह चैम्पियंस लीग में जगह नहीं बना सकी।

वार्डी इस अवार्ड को जीतने वाले लिसेस्टर सिटी के पहले खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें - आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद को साबित करना चाहते है जेम्स विंस

वहीं मैनचेस्टर सिटी के गोलकीपर ब्राजील के एडरसन ने गोल्डन ग्लव का पुरस्कार अपने नाम किया है। वह इस सीजन में 16 क्लीनशीट रखने में कामयाब रहे थे। इससे पहले दो सीजन वह इस खिताब से महरूम रह रहे थे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f0o4gF

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...