काइरो इमोबाइल की हैट्रिक की बदौलत लाजियो ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को हेलास वेरोना को 5-1 से हरा दिया। इमोबाइल ने पेनल्टी पर दो गोल दागने के अलावा एक और गोल किया। वह अब गोंजालो हिगुएन के एक सत्र में सर्वाधिक सिरी ए गोल दागे के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ तीन गोल दूर हैं जबकि दो मैच बाकी हैं।
इमोबाइल के अब मौजूदा सत्र में 34 मैचों में 34 गोल हो गए हैं जो क्रिस्टियानो रोनाल्डो से चार गोल अधिक हैं। हिगुएन ने 2015-16 में नापोली की ओर से 36 गोल दागे थे।
इस जीत से लाजियो के तीसरे स्थान पर मौजूद अटलांटा के समान अंक हो गए हैं और टीम इंटर मिलान से एक अंक पीछे हैं रोमा ने जोर्डन वेरेटाउट के पेनल्टी पर दागे दो गोल की बदौलत फायोरेनटिना को 2-1 से हराकर पांचवें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
उडिनेसे ने कैगलियानरी को 1-0 से हराकर लगातार 26वें सत्र में शीर्ष लीग में खेलना सुनिश्चित किया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/302fZUr
Leicester City striker Jamie Vardy won the Premier League Golden Boot Award Image Source : GETTY IMAGES
लंदन। लिसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर जैमी वार्डी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 2019-20 सीजन का गोल्डन बूट अवार्ड अपने नाम कर लिया है। वार्डी ने इस सीजन अपनी टीम के लिए 23 गोल किए। उन्होंने इस अवार्ड की रेस में आर्सेनल के पिएर एमेरिक आबुयामेयांग और साउथैम्पटन के डैनी लेग्स को पछाड़ा है जिन्होंने लीग में 23-23 गोल किए।
वार्डी हालांकि टीम के अंतिम मैच में गोल नहीं कर पाए थे मैनचेस्टर युनाइटेड ने रविवार को लिसेस्टर सिटी को 2-0 से मात दी थी जिसके कारण वह चैम्पियंस लीग में जगह नहीं बना सकी।
वार्डी इस अवार्ड को जीतने वाले लिसेस्टर सिटी के पहले खिलाड़ी हैं।
वहीं मैनचेस्टर सिटी के गोलकीपर ब्राजील के एडरसन ने गोल्डन ग्लव का पुरस्कार अपने नाम किया है। वह इस सीजन में 16 क्लीनशीट रखने में कामयाब रहे थे। इससे पहले दो सीजन वह इस खिताब से महरूम रह रहे थे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f0o4gF
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को वनडे सुपर लीग शुरू की जो भारत में 2023 में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर है। इसका लक्ष्य 50 ओवर के प्रारूप को अधिक प्रासंगिक बनाना है। आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मेजबान भारत और सुपर लीग में शीर्ष पर रहने वाली अगली सात टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
सुपर लीग की शुरुआत विश्व चैंपियन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच सीरीज के साथ होगी। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज साउथम्पटन में 30 जुलाई से खेली जाएगी। बाकी कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। आईसीसी के संचालन महाप्रबंधक ज्यौफ अलार्डिस ने कहा, ‘‘यह लीग अगले तीन साल में वनडे क्रिकेट को सार्थकता देगी और प्रासंगिक बनाएगी क्योंकि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का क्वालीफिकेशन दांव पर लगा होगा।’’
टी20 क्रिकेट फल-फूल रहा है जबकि टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च चुनौती है। ऐसे में रिकी पोंटिंग जैसे पूर्व खिलाड़ी वनडे मैचों की प्रासंगिकता पर सवाल उठा चुके हैं। सुपर लीग में 13 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य और नीदरलैंड शामिल है।
नीदरलैंड ने विश्व क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीतकर सुपर लीग में जगह बनाई है। सुपर लीग में प्रत्येक टीम तीन मैचों की चार सीरीज स्वदेश और चार विदेशी सरजमीं पर खेलेंगी। जो पांच टीमें सुपर लीग से सीधे क्वालीफाई करने में विफल रहेंगी वे क्वालीफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ चुनौती पेश करेंगी और इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले 10 टीमों के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
अलार्डिस ने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते विश्व कप का आयोजन 2023 के अंतिम महीनों में कराने के फैसले से कोविड-19 के कारण गंवाए मैचों को आयोजित करने का अधिक समय मिलेगा। ’’
प्रत्येक टीम को जीत के लिए 10 अंक मिलेंगे जबकि टाई, बेनतीजा और रद्द होने वाले मैचों के लिए पांच अंक दिए जाएंगे। हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। टीमों की रैंकिंग आठ सीरीज से मिले अंकों के आधार पर की जाएगी। दो या अधिक टीमों के समान अंक होने पर स्थान तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं।
आईसीसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सुपर लीग की शुरुआत को टालना पड़ा है। नॉकआउट चरण की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि अंक तालिका में स्थान के आधार पर विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन तय होगा। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ सुपर लीग मैचों से 2023 के टूर्नामेंट के लिए उनकी यात्रा की शुरुआत होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति को देखते हुए पिछली बार जब हम घर पर खेले थे और लार्ड्स में विश्व कप उठाया था तो यह उससे काफी अलग होगा लेकिन अगले टूर्नामेंट के लिए अपने सफर की शुरुआत करना अच्छा है।’’
आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबिर्नी ने उम्मीद जताई कि वे विश्व चैंपियन टीम को कड़ी चुनौती पेश कर पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘बेशक एक साल पहले विश्व कप जीतने वाली टीम के खिलाफ खेलना बड़ी चुनौती होगी लेकिन हमने अच्छी तैयारी की है और 2020 के शुरुआती महीनों में अपनी फार्म से आत्मविश्वास ले रहे हैं।’’
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f7uyue
इंग्लैंड की विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जेम्स विंस को उम्मीद है कि वह बुधवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। विंस ने अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं और खुद को साबित करने में असफल रहे हैं।
उन्होंने इस दौरान एक अर्धशतक के साथ 24.09 के औसत से रन बटोरे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने वाले जो रूट, बेन स्टोक्स और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों को एकदिवसीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में विंस इस मौके को पूरी तरह से भुनाना चाहते हैं। विंस ने ‘पीए’ संवाद समिति से कहा, ‘‘ मैं 29 साल का हूं, ऐसे में अभी मेरे अंदर कुछ साल का क्रिकेट बचा हुआ है। जाहिर है, जब चयन के लिए सभी खिलाड़ी होते हैं तो इस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है।’’
विंस को 13 टेस्ट और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय का भी अनुभव है। रविवार को आयरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायन्स का प्रतिनिधित्व कर 66 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘टीम से अंदर-बाहर होना आसान नहीं होता है लेकिन उम्मीद है मैं इस श्रृंखला में खुद को साबित कर पाउंगा।’’
जेसन रॉय के चोटिल होने के बाद विंस को इंग्लैंड की विश्व कप टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह तीन मैचों में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30K6g4o
भारतीय क्रिकेट टीम के टीम पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष पद के तौर पर उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने पद से त्यागपत्र नहीं दिया है। कूलिंग-ऑफ पीरियड के नियमअनुसार भारतीय क्रिकेट प्रशासन में गांगुली के 6 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में उन्हें अब तीन साल के लिए ब्रेक पर जाना होगा। इसके बाद ही वह भारतीय क्रिकेट में कोई पद हासिल कर सकते हैं।
हालांकि इस बीच बीसीसीआई ने कूलिंग ऑफ पीरियड के नियम में संशोधन को लेकर सुप्रीम में अर्जी दायर की गई है, जिसकी सुनवाई अगले महीने 17 अगस्त को होनी है। ऐसे में माना जा रहा है की वह तब इस पद पर बने रहेंगे।
बीसीसीआई के संविधान के नियम के अनुसार अगर अध्यक्ष पक्ष खाली होता है तो उसे 45 दिनों की अवधि में भरा जाना चाहिए लेकिन मामला अभी अदालत में है ऐसे में अगले आदेश तक गांगुली इस पद पर बने रह सकते हैं।
वहीं इस बीच गांगुली आईसीसी चेयरमैन पद से लिए अपना नाम दे सकते हैं लेकिन इससे लिए भी उन्हें बीसीसीआई से मंजूरी लेनी होगी।
More to follow...
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f58uQQ
पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स आफ चेस आनलाइन टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें रूस के इयान नेपोमनियाची के खिलाफ 2-3 की शिकस्त से लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। आनंद ने छठे दौर के मुकाबले की शुरुआत ड्रॉ के साथ की।
आनंद ने अच्छा रक्षात्मक खेल दिखाया और 53 चाल के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ के लिए राजी हो गए। रूस के खिलाड़ी ने हालांकि दूसरे गेम में 34 चाल में जीत दर्ज करके बढ़त बनाई जिसके बाद तीसरी बाजी बराबरी पर छूटी।
पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने वापसी करते हुए चौथी बाजी 42 चाल में जीतकर मुकाबले को टाईब्रेकर में खींचा। नेपोमनियाची ने टाईब्रेक 41 चाल में जीतकर 50 साल के भारतीय दिग्गज की टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने की उम्मीदों को तोड़ दिया।
विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने जीत की लय बरकरार रखते हुए 17 अंक के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। नेपोमनियाची 16 अंक के साथ दूसरे जबकि उनके हमवतन व्लादिमीर क्रैमनिक 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मैग्नस कार्लसन टूर पर डेब्यू कर रहे आनंद तीन अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2D5iFrs