Tuesday, 7 July 2020
ENG vs WI: Battle Of All-Rounders As Ben Stokes, Jason Holder Go Head To Head In 1st Test
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2VTd9yS
Virat Kohli Wishes "Good Health And Happiness" To MS Dhoni On His 39th Birthday
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3gzl8c0
आकाश चोपड़ा का खुलासा, कहा- वीरू की वजह से मेरा काम आसान हो जाता था
वीरेंद्र सहवाग को सर्वश्रेष्ठ भारत सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। सहवाग बड़े शॉट मारने और गेंदबाजों पर हावी होने के लिए जाने जाते थे। सहवाग ने वनडे में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों के साथ सलामी जोड़ी बनाई और शानदार सफलता अर्जित की। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में सहवाग ने गौतम गंभीर, वसीम जाफर और आकाश चोपड़ा के साथ ओपनिंग की। हाल ही में एक साक्षात्कार में 10 टेस्ट खेलने वाले चोपड़ा ने सहवाग के साथ बल्लेबाजी करने से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से ताजा किया।
आकाश चोपड़ा ने स्पोर्ट्सकीड़ा को बताया, "भारतीय बल्लेबाजी क्रम इतना पैक था कि वीरेंद्र सहवाग के साथ बल्लेबाजी करते समय केवल एक स्लॉट खुला था और मैंने इसे ले लिया।" चोपड़ा ने कहा, "वीरू मेरे काम को बहुत आसान बना देता था क्योंकि वह अच्छी गेंदों पर चौके मारता था। जब कोई ऐसा करता है, तो विपक्षी उन पर ध्यान केंद्रित करते हैं।"
चोपड़ा ने आगे खुलासा किया कि सहवाग हमेशा सिंगल और डबल लेने के लिए तैयार रहते थे। उन्होंने कहा, “हम स्टंप के बीच वास्तव में अच्छी तरह से भागे। चूँकि वह बहुत चौके और छक्के लगाते थे, तो यह स्वाभाविक होता कि वह (सहवाग) ज्यादा भागना नहीं चाहते थे, लेकिन वह सिंगल के लिए भी तैयार रहते थे।”
उन्होंने कहा, “वीरू बहुत शानदार थे। हमने एक साथ स्कूल क्रिकेट खेला। मैं हाउस की सबसे अच्छी सीट का आनंद लेना चाहता था, लेकिन छोड़िये क्योंकि वहाँ केवल एक ही वीरेंद्र सहवाग है।”
अपने करियर के बारे में बात करते हुए आकाश ने कहा, "मैं बहुत लकी रहा कि 2003 ऑस्ट्रेलिया दौरे (जहां हमने सीरीज को ड्रॉ किया था), पाकिस्तान दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा था। पाकिस्तान में हम सीरीज जीतने में कामयाब रहे।" उन्होंने कहा, "अगर मैंने अधिक रन बनाए होते, उन 30-40 को 100 में बदल दिया होता, तो चीजें अलग हो सकती थीं। मैं थोड़ा और टीम में टिक सकता था।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iEkaNu
आत्मघाती गोल से जीता टोटेनहैम, कोच मोरिन्हो खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने से खुश
लंदन। टोटेनहैम की आत्मघाती गोल की मदद से एवर्टन पर जीत के दौरान उसके कप्तान ह्यूगो लोरिस अपने साथी सोन हियुंग मिन से भिड़ गये थे लेकिन इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल की इस टीम के कोच जोस मोरिन्हो को इससे कोई हर्ज नहीं है। मोरिन्हो को अपने कड़े व्यवहार के लिये जाना जाता है लेकिन अपनी टीम के दो खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने से वह खुश दिख रहे थे।
उन्होंने बाद में कहा, ‘‘यह शानदार नजारा था। संभवत: यह हमारी बैठकों का परिणाम है।’’
मोरिन्हो पिछले मैच में शैफील्ड यूनाईटेड से हारने के कारण गुस्से में थे और उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान पर अपना जुनून दिखाने के लिये कहा था। उन्हें एवर्टन के खिलाफ वह जुनून दिखा जिसमें माइकल कीन के 24वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से टोटेनहैम जीत दर्ज करने में सफल रहा।
ये भी पढ़ें - ओलम्पिक खेलों में 100 साल पूरे होने पर भारतीय ओलंपिक संघ ने जारी किया नया 'लोगो'
मध्यांतर से ठीक पहले सोन ने महत्वपूर्ण मौके पर गेंद पर नियंत्रण खो दिया जिससे रिचार्लिसन को बराबरी का गोल दागने का मौका मिला लेकिन उनका शॉट बाहर चला गया था।
कप्तान लोरिस पहला हाफ समाप्त होने के तुरंत बाद सोन पर जोर से चिल्लाये थे। इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों में बहस भी हुई तथा उनकी टीम के साथी जियोवानी लो सेलसो ओर हैरी विंक्स को बीच बचाव करना पड़ा था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Z5huRl
जन्मदिन मुबारक माही : धोनी के करियर में सुनहरे रत्न के रुप में दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड
क्रिकेट में वैसे तो कई महान खिलाड़ी हुए लेकिन मैच के दौरान पूरा स्टेडियम उस खिलाड़ी के नाम से गुंजायमान होने लगे, ऐसा सौभाग्य पहली बार भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मिला था। सचिन के संन्यास के बाद ऐसा लगने लगा था कि शायद ही अब किसी क्रिकेटर की आवाज स्टेडियम में गूंज पाएगी, लेकिन जल्द ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस के दिलों में वो जगह बना ली जो सचिन के जाने बाद खाली हो गई थी।
सचिन के बाद धोनी दूसरे क्रिकेटर हैं जिनके मैदान पर उतरते ही पूरा स्टेडियम उनके नाम यानी 'धोनी-धोनी' के शोर से सराबोर हो जाता है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा अनोखा कीर्तिमान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो धोनी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन उनका सबसे बड़ा रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक कप्तान के रुप में दर्ज है।
बतौर कप्तान धोनी ने भारतीय क्रिकेट को उस मुकाम पर पहुंचाया जिसका सपना पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने देखा था लेकिन उसे साकार रांची के रहने वाले इस शानदार क्रिकेटर ने किया। यही वजह है कि धोनी फैंस की नजरों में ही नहीं बल्कि अपने आलोचकों के नजरों में एक अहम स्थान रखते हैं।
वैसे तो धोनी की महानता की गवाही देने के लिए उनके क्रिकेट करियर में दर्ज आईसीसी की ट्रॉफियां ही काफी हैं, लेकिन जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके शानदार रिकॉर्ड के बारे में जानना हर क्रिकेट फैंस के लिए सोने पे सुहागा जैसा होगा। आइए जानते हैं धोनी से जुड़े शानदार और अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में.........
ये भी पढ़ें - B'Day Special : The Great MS Dhoni! एक ऐसा कप्तान जिसने सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतकर विश्व में रचा इतिहास
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान है जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने साल 2007 में वर्ल्ड T20, आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
क्रिकेट के इतिहास में धोनी सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान हैं। धोनी ने 2007 से 2018 के बीच कुल 332 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है जिसमें टीम को 178 बार जीत मिली है जबकि 120 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट (60), वनडे (200) और T20I (72) में कप्तानी का रिकॉर्ड भी माही के ही नाम दर्ज है। यही नहीं, वह भारत की के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट वनडे (110) और T20I (41) जीतने वाले कप्तान भी हैं। टेस्ट में वह कोहली के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैच अपने नाम किए।
एमएस धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। धोनी भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें क्रिकेटर हैं।
विकेट के पीछे धोनी बिजली जैसी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि विकेटकीपर के रुप में वह तीसरे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने 538 मैचों में 829 बार विकेट के पीछे बल्लेबाजों शिकार किया। बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड मार्क बाउचर (998 शिकार) के नाम दर्ज है।
ये भी पढ़ें - Dhoni's Birthday Special : धोनी के जीवन की 5 बड़ी पारियां, जो आज भी फैंस के दिलों में है जिंदा
धोनी क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 192 बार बल्लेबाजों को स्टंपिंग कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। माही के नाम टेस्ट में 38, वनडे में 120 और T20I में 34 स्टम्पिंग का रिकॉर्ड हैं।
क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामलें में भी धोनी विकेटकीपर के तौर पर तीसरे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने विकेट के पीछे 634 बार कैच लपके हैं। इस मामलें में साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर (952 कैच) पहले जबकि ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (813 कैच) दूसे स्थान पर हैं।
धोनी वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक कुल 229 छक्के जड़े हैं।
यही नहीं, धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में दुनिया के 5वें और भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 359 छक्के दर्ज हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है। धोनी 538 मैचों की 526 पारियों में कुल 142 बार नॉट आउट रहे हैं। उनके इस रिकॉर्ड के आसपास कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है।
धोनी दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं जिन्होंने नंबर 3 से लेकर नबंर 7 तक सभी बल्लेबाजी पाॉजिशन पर शतक जड़ा है। धोनी के नाम 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 2 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3e2jGgR
Monday, 6 July 2020
"Greyed A Bit More": Wife Sakshi's Birthday Wish For MS Dhoni Takes The Cake
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2BDH9rA
MS Dhoni के बर्थडे पर ये खास तस्वीर शेयर कर विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कर उनकों जन्मदिन की बधाई दी है। आज महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
विराट कोहली ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो माही भाई, आपके हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। भगवान आपका भला करे।'
Happy b'day Mahi bhai. Wish you good health and happiness always. God bless you 🙏😃 pic.twitter.com/i9zR4Zb5A3
— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2020
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ही विराट कोहली ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी। धोनी दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही कप्तानी के पद से हटने का और अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद विराट कोहली को कप्तान बनाया गया था।
वहीं धोनी ने 5 जनवरी 2017 को वनडे और टी20 टीम कप्तानी छोड़ दी थी। कप्तानी छोड़ने के बावजूद धोनी टीम में बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते रहे और उन्होंने इस दौरान विराट कोहली की कप्तानी को भी निखारा।
महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। वर्ल्ड क्रिकेट में वो पहले और इकलौते कप्तान है जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब अपने नाम किए हुए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है।
धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 27,110 और 41 मैच जिताए हैं। इसके अलावा धोनी को 2007, 2010 और 2013 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट XI का कप्तान बनाया गया था। वहीं रिकॉर्ड 8 बार उन्हें आईसीसी वनडे XI में चुना गया था, इसमें 5 बार वो टीम के कप्तान थे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38wUGND
142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...