Reality Of Sports

Saturday, 4 July 2020

कोच और तकनीकी अधिकारियों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित करेगा हॉकी इंडिया

 Hockey India  Image Source : TWITTER: @THEHOCKEYINDIA

एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) हॉकी इंडिया के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे जिससे उन्हें विविध ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिल सके। हॉकी इंडिया के कोच, तकनीकी अधिकारी, अंपायर और अंपायर प्रबंधकों के लिए शनिवार से 19 जुलाई तक कुल 10 एएचएफ ऑनलाइन शिक्षा कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 

हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘जून में विभिन्न एशियाई देशों के लिए एएचएफ ऑनलाइन शिक्षा कार्यशालाओं के सफल समापन के बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय कोच और तकनीकी अधिकारियों के लिए विशेष रूप से उसी तरह की कार्यशालाओं के संचालन के लिए एएचएफ से अनुरोध किया था। इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है।’’ 

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘हॉकी इंडिया ने पिछले महीने आठ शिक्षा कार्यशालाओं में से प्रत्येक के लिए अधिकतम छह उम्मीदवारों को नामांकित किया था लेकिन इस महीने 25 से अधिक कोच और 15 तकनीकी अधिकारी एएचएफ की ऑनलाइन शिक्षा कार्यशालाओं में भाग लेंगे।’’ 

इस कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय मैचों और टूर्नामेंटों के प्रबंधन और विभिन्न पहलुओं पर तकनीकी विशेषज्ञता और ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इसके प्रतिभागियों को कार्यशालाओं के अंत में एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा जो उन्हें भविष्य में एफआईएच, एएचएफ पाठ्यक्रम के लिए चयनित होने में मदद करेगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f21ll6

Australian Cricketers Reach Compromise On Pay Row

A potential pay dispute between Cricket Australia (CA) and players was averted on Saturday after the governing body withdrew a contentious projection of financial losses from the coronavirus pandemic.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ArjMka

प्रधानमंत्री के आदेश के बाद इंग्लैंड में 11 जुलाई से होगी मनोरंजक क्रिकेट की वापसी

ECB Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से हरी झंडी मिलने के बाद 11 जुलाई से मनोरंजक क्रिकेट को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। ईसीबी के एक बयान में कहा गया है कि मनोरंजक क्रिकेट से संबंधित ब्रिटेन सरकार की यह घोषणा मौजूदा समय में केवल इंग्लैंड में लागू होगी। 

बयान के मुताबिक , ‘‘ ईसीबी इस बात से प्रसन्न है कि ब्रिटेन सरकार ने शनिवार 11 जुलाई से इंग्लैंड में मनोरंजक क्रिकेट की वापसी के लिए मंजूरी दे दी है।’’ 

बयान के मुताबिक, ‘‘सरकार के इस नये फैसले से ईसीबी को मनोरंजक क्रिकेट के वापसी को लेकर तैयार किये गये खाके के मुताबिक तीसरे से चौथे चरण में जाने में मदद मिलेगा। इसके मुताबिक स्वच्छता और सामाजिक दूरी के नियमों के साथ इंग्लैंड में प्रतिस्पर्धी मुकाबले हो सकेंगे।’’ 

प्रधानमंत्री जॉनसान से इससे पहले कहा था कि वह इस मुद्दे पर फैसला ‘ वैज्ञानिक परामर्श’ के बाद करेंगे। शुक्रवार को हालांकि उन्होंने देश में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट शुरू करने की अनुमति दे दी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3itrV8S

राजस्व संबंधी मुद्दों को लेकर टॉप खिलाड़ियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से किया यह खास समझौता

Cricket Australia Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए देश के टॉप खिलाड़ियों ने एक बड़ा समझौता किया है। इसके तहत उन्होंने कोरोना वायरस महामारी की अनिश्चितता के दौरान भविष्य के राजस्व के अपने मूल्यांकन को स्थगित कर करने को कहा है। 

शनिवार को इस समझौते के घोषित होने से पिछले एक महीने से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। इससे पहले जून में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2020-21 वित्तीय वर्ष में राजस्व में लगभग 50 प्रतिशत कमी का अनुमान लगाया था। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब पूर्वानुमान हटा दिया है और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट राजस्व (एसीआर) के पूर्वानुमान विवाद के अपने नोटिस को वापस ले लिया है। 

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों को एक राजस्व-साझा करने के आधार पर भुगतान किया जाता है। इसका मतलब यह है कि राजस्व अनुमान से अनुबंधित पुरूष और महिला क्रिकेटरों का वेतन प्रभावित हो सकता है। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के संघ के समझौता ज्ञापन के मुताबिक अप्रैल के अंत तक राजस्व अनुमान को साझा करना होता है। उस समय इसे एक महीने तक टालने पर सहमत बनी थी। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ सदी में एक बार आने वाली महामारी के दौरान 12 महीने पहले राजस्व का अनुमान लगना काफी चुनौतीपूर्ण है।’’ 

उन्होंन कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि हम एक ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जो सभी पक्षों को अगले साल बातचीत करने के बारे में अधिक निश्चितता प्रदान करता है।’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2C1f0um

ओली पोप को है भरोसा, वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्शकों अनुपस्थिति के बावजूद कम नहीं होगा इंग्लैंड का उत्साह

 ollie pope Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज ओली पोप ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में दर्शकों की अनुपस्थिति से टीम के उत्साह में कोई कमी नहीं आयेगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज कोविड-19 महामारी के चलते दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेली जायेगी। दूसरा और तीसरा टेस्ट मैनचेस्टर में क्रमश: 16 से 20 जुलाई और 24 से 28 जुलाई तक खेला जायेगा। 

पोप ने इंग्लैंड के प्रैक्टिस मैच के बाद कहा, ‘‘जब काफी दर्शक होते हैं और ‘बार्मी आर्मी’ भी यहां होती हैं तो यह शानदार होता है लेकिन हम फिर भी टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर दर्शकों में एक भी व्यक्ति नहीं होगा तक भी हम उस क्रिकेट को खेलेंगे जिसका हमने अभी तक खेलने का सपना देखा है। टेस्ट अभी भी क्रिकेट का शीर्ष प्रारूप है। सुबह के समय अब भी वैसा ही जोश होगा क्योंकि इसमें कई परिस्थितियों से गुजरना होता है। जब टेस्ट मैच शुरू होता है तो दर्शक हों या नहीं, आप हमेशा उत्साहित रहते हो। ’’ 

इस 22 साल के बल्लेबाज ने कहा कि दर्शकों के बिना भी क्रिकेट का स्तर प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही हम थोड़ा सा संगीत बजायेंगे, मुझे पता नहीं है लेकिन हम अपना ही माहौल बनाने का तरीका ढूंढ सकते हैं, इसका मुझे भरोसा है। हम इसका तरीका ढूंढ लेंगे। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2BEF4vf

वार्विकशायर के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम एम्ब्रोस इस साल के अंत में क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

Tim Ambrose and  Warwickshire team Image Source : GETTY

वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम एम्ब्रोस 2020 के अंत में इस खेल से संन्यास लेने का एलान किया है। टिम इस साल के अंत तक अपने क्लब के लिए खेलेंगे। 37 साल के टिम अबतक अपने करियर में कुल 500 से अधिक पेशेवर क्रिकेट मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने इग्लैंड के लिए  11 टेस्ट, 5 वनडे और एक टी-20 मैच भी खेला है।

संन्यास के एलान के बाद टिम ने कहा, ''20 साल के लंबे करियर के बाद मैंने तय किया है कि अब समय आ चुका है कि क्रिकेट और वार्विकशायर क्लब को अलविदा कहा जाए।''

उन्होंने कहा, ''यह स्वीकार करना काफी मुश्किल है कि मैं इस खेल को अलविदा कह रहा हूं। मुझे इस खेले से प्यार है और मैं 20 साल और खेलना चाहता हूं लेकिन ऐसा संभव नहीं है। अब समय आ गया है कि क्लब के युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी टीम को आगे बढाए।''

आपको बता दें कि टिम एम्ब्रोस तीनों फॉर्मेट में घेरलू क्रिकेट में कुल चार ट्रॉफी जीत चुके हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में कुल 11,349 भी बनाए हैं जिसमें 18 शतक भी शामिल है।

वहीं वार्विकशायर के डायरेक्टर पॉल फारब्रेस ने कहा, ''टिम मॉर्डन डे क्रिकेट के एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और वह एक महान खिलाड़ी की तरह वरकिशायक क्लब से संन्यास ले रहे हैं। हम आशा करते हैं सीजन के अंत में जब इस खेल को अलविदा कहेंगे तो हम उन्हें एक शानदार विदाई दें।''



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eY4vXj

Virat Kohli Reacts To Kevin Pietersen's "Get On A Bike" Comment On India Captain's Workout Video

Kevin Pietersen asked Virat Kohli to "get on a bike" after watching the India skipper performing a power snatch.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3ivy70k

WPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप को इन प्लेयर्स ने किया अपने नाम, प्राइज मनी के रूप में मिले इतने रुपये

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना जहां ...