भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोनावायरस के कहर के बीच नेट प्रैक्टस करते दिखाई। शमी ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी इस प्रैक्टिस का वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने भाई को गेंदबाज कर रहे हैं। बता दे, दुनियाभर में फैली इस महामारी की वजह से भारत में क्रिकेट से जुड़ी सभी खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। कई देशों ने अपने खिलाड़ियों का ट्रेनिंग सेशन बहाल कर दिया है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।
शमी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा 'क्वालिटी प्रेक्टिस सेशन मेरे फॉर्म हाउस पर सभी भाइयों के साथ'
Quality practice session 🏏at my farmhouse 🏡all brothers together pic.twitter.com/UZiG0HEf0y
— Mohammad Shami (@MdShami11) July 2, 2020
शमी से पहले भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और इशांत शर्मा भी नेट प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए थे।
उल्लेखनीय है, कोरोनावायरस के कहर के बीच क्रिकेट की बहाली के लिए आईसीसी ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए। इनमें गेंद पर लार के बैन के साथ-साथ दर्शकों की गैरमौजूदगी में मैच जैसे नियम शामिल है। गेंद पर लार के बैन से गेंदबाजों को टेस्ट क्रिकेट में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मोहम्मद शमी ने हाल ही में कहा था कि इसका आदि होने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा।
ये भी पढ़ें - विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने दी हरभजन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
शमी ने कहा था "सलाइवा का उपयोग करना हमारी आदत में शुमार है। इसे वैक्स या वैसलीन से बदलना काफी मुश्किल होगा। हमें देखना होगा कि बाकी की चीजें किस तरह से काम करती हैं और हमें कम से कम एक महीने का समय चाहिए होगा इसका आदी होने में, नहीं तो इससे निश्चित तौर पर गेंदबाजों को परेशानी होगी।"
शमी ने हाल ही में एक अन्य इंटरव्यू में यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने के लिए खुद को भाग्यशाली बताया था। शमी ने कहा था "मैं भाग्यशाली हूं कि दूसरे छोर से बुमराह गेंदबाजी करता है। उसकी सटीकता और गति शानदार है। हम मैदान के बाहर और मैदान पर भी बहुत सारी बातें करते हैं। हम एक दूसरे की ताकत को समझते हैं और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालते हैं। उसके साथ गेंदबाजी करना वास्तव में मेरे लिए काफी अच्छा काम करता है। जब बल्लेबाज उसकी गति को नकारने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो मैं गेंदबाजी करने आता हूं और अपने स्विंग से उन्हें चौंका देता हूं। बुमराह एक जबरदस्त गेंदबाज हैं और मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38qGlC0