Reality Of Sports

Tuesday, 30 June 2020

'Game-Changer' Bruno Fernandes Fires Manchester United Masterclass

Cajoled by the dazzling Bruno Fernandes, Manchester United produced one of their best performances of the season at the Amex Stadium.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3ij3PxG

क्यों आईपीएल 2013 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई थी लड़ाई? पूर्व खिलाड़ी ने बताई वजह

IPL 2013 Gautam Gambhir Virat Kohli Fight Rajat Bhatia Disclose Image Source : TWITTER

आईपीएल में गौतम गंभीर और विराट कोहली को उनके आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है। दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीम को जिताने के लिए पूरी जी जान लगा देते हैं, लेकिन कई बार यह आक्रामकता लड़ाई में तबदील हो जाती है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए एक मैच में देखने को मिला था।

इस मैच में गौतम गंभीर केकेआर की तो विराट कोहली आरसीबी की कप्तानी कर रहे थे। जब केकेआर के लक्ष्मीपति बालाजी ने विराट कोहली को आउट किया था तो गंभीर और विराट कोहली मैदान पर ही भिड़ गए थे। इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ियों समेत अंपायरों को दोनों के बीच आना पड़ा था। अब इस भिड़ंत पर केकेआर और दिल्ली के पूर्व आईपीएल खिलाड़ी रजत भाटिया ने अपनी बात कही है। बता दें, उस मैच में रजत भाटिया केकेआर की टीम से खेल रहे थे।

भाटिया ने एशियानेट न्यूज़बल से कहा ''ऐसा तभी होता है, जब दोनों टीमों के कप्तान आक्रामक हों। वे अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाना चाहते हैं। दोनों की भिड़ंत के बाद भी वह सिर्फ खेल का हिस्सा था।'' 

ये भी पढ़ें - बड़ा खुलासा! ग्रेग चैपल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के कहने पर इरफान पठान ने की थी नंबर तीन पर बल्लेबाजीज

उन्होंने कहा, ''इसके बाद मैंने कभी गंभीर और कोहली को लड़ते नहीं देखा। मैच की उत्तेजना में कई बार ऐसा हो जाता है, लेकिन इसे बुरा स्वरूप नहीं ग्रहण करना चाहिए।''

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान गंभीर के 59 रनों की मदद से आरसीबी के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को आरसीबी ने क्रिस गेल की 50 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी के दम पर 8 विकेट रहते हासिल कर लिया था। इस मैच में कोहली ने 35 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, पहले टेस्ट से बाहर हुए कप्तान जो रूट

भाटिया ने इसी के साथ विराट कोहली की बतौर भारतीय टीम के कप्तान के रूप में तारीफ की। उन्होंने कहा ''टीम इंडिया के कप्तान की रनों की भूख उन्हें दुनिया बेस्ट बल्लेबाज बनाती है। उनकी इस भूख का कभी अंत नहीं होता। वह जानते हैं कि उन्हें हमेशा परफॉर्म करना है।''

भाटिया ने आगे कहा, ''यही एक चीज है जो खिलाड़ियों को विराट कोहली से सीखनी चाहिए। देश के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी को यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि उन्हें परफॉर्म करना है। कोहली यही कर रहे हैं।''



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2YPTqlw

बड़ा खुलासा! ग्रेग चैपल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के कहने पर इरफान पठान ने की थी नंबर तीन पर बल्लेबाजी

irfan pathan Batting promotion no 3 vs srilanka greg chappell sachin tendulkar Image Source : GETTY IMAGES

पूर्व कोच ग्रेग चैपल के कार्यकाल में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। चैपल की ना टीम के खिलाड़ियों के साथ बनती थी और ना ही उनके फैसलें टीम हित में होते थे। यही कारण है खिलाड़ी आज भी उनकी आलोचना करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने ग्रेग चैपल की जमकर आलोचना की थी। चैपल ने अपने कार्यकाल में कई खिलाड़ियों के करियर भी बरबाद किए थे।

इन खिलाड़ियों में से हम एक इरफान पठान को भी मानते हैं। हर किसी को लगता है कि चैपल पठान को एक बेहतरीन गेंदबाज से एक शानदार ऑलराउंडर बनाना चाहते थे, इस वजह से उन्होंने पठान को बल्लेबाजी में भी प्रमोट किया था। लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में पठान ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव पर एक बड़ा खुलासा किया है।

इरफान पठान ने बताया कि उनको नंबर तीन पर बल्लेबाजी कराने का फैसला ग्रेग चैपल का नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर का था। जी हां, पठान ने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने राहुल द्रविड़ को कहा था कि पठान में छक्के लगाने की काबलियत है, नई गेंद से तेजी से रन बना सकते हैं और तेज गेंदबाजों को भी अच्छी तरह से खेल सकते हैं, इसलिए उन्हें बल्लेबाजी में ऊपर प्रमोट करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - माइक हसी को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर रोहित के सफल होने की उम्मीद

पठान ने रौनक कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर कहा, “मैंने अपने संन्यास के बाद भी कहा था कि मेरा करियर खत्म होने में ग्रेग चैपल का कोई हाथ नहीं था। जहां तक मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए प्रमोट करने की बात थी तो वह आइडिया चैपल का नहीं सचिन पाजी का था।” 

उन्होंने कहा, “सचिन पाजी ने राहुल द्रविड़ को मुझे नंबर तीन पर भेजने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह (इरफान) छक्के मारने की ताकत रखते हैं, नई गेंद से तेजी से रन बना सकते हैं और तेज गेंदबाजों को भी अच्छी तरह से खेल सकते हैं, इसलिए उन्हें बल्लेबाजी में ऊपर प्रमोट करना चाहिए।”  

पूर्व आलराउंडर ने कहा, “यह पहली बार तब अमल में लाया गया, जब श्रीलंका के खिलाफ मुरलीधरन अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के चरम पर थे और आइडिया उनके खिलाफ आक्रमण करने का था। दिलहारा फर्नांडो ने उस समय स्पिलिट फिंगर के साथ स्लोअर गेंद फेंकने की शुरुआत की थी और बल्लेबाजों को वह भी समझ में नहीं आ रहा था।”

ये भी पढ़ें - जब गांगुली ने सहवाग से कहा था- रन बनाओ वरना फिर कभी नहीं खेल पाओगे

पठान ने कहा, “इसलिए, सोच यह थी कि अगर मैं इससे निपटने में सफल रहा, तो यह टीम के हित में जा सकता है। खासकर यह देखते हुए कि यह सीरीज का पहला मैच था। इसलिए यह कहना सही नहीं है कि चैपल ने मेरा करियर खराब किया। वह चूंकि भारतीय नहीं थे, तो उन्हें टारगेट करना आसान है।”

बता दें, श्रीलंका के खिलाफ 2005 में खेली गई वनडे सीरीज में पठान का बल्लेबाजी क्रम में प्रमोशन हुआ था। पहले ही मैच में पठान ने 70 गेंदों पर 83 रन की शानदार पारी खेली थी। यह पठान के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। भारत ने यह मैच 152 रनों से जीता था।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZoulwV

Lionel Messi Scores 700th Goal But Atletico Madrid Draw Hurts Barcelona's Title Hopes

Barcelona suffered another blow to their La Liga title hopes after a 2-2 draw with Atletico Madrid on Tuesday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38hoIVx

Sixth US PGA Tour Player Tests Positive For COVID-19

The US PGA tour said in a statement that Chad Campbell had withdrawn from this week's Rocket Mortgage Classic in Detroit, where he was the first alternate, after he tested positive as part of the pre-tournament screening process.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZrUkUa

रोहित शर्मा विश्व के सर्वश्रेष्ठ तीन या पांच सर्वकालिक महान सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं - श्रीकांत

Rohit Sharma is one of the world's best three or five all-time great openers - Srikkanth Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय लिमिटेड ओवर टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा को उनकी लंबी पारियों के लिए जाना जाता है। रोहित अपनी पारी की शुरुआत काफी धीमी करते है, लेकिन जब वह लय पकड़ लेते हैं तो बड़ा स्कोर खड़ा कर देते हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे अधिक 264 रन बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं इसी फॉर्मेट में रोहित के नाम सबसे अधिक तीन दोहरे शतक भी दर्ज हैं।

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्मचारी श्रीकांत का मानना है कि रोहित की लंबी पारी खेलने की खासियत उन्हें महान बनाती है और वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ तीन या पांच सर्वकालिक महान सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं।

श्रीकांत ने स्टार स्पोटर्स के शो पर कहा "मैं रोहित को दुनिया के सवार्कालिक महान सलामी बल्लेबाजों में गिनता हूं। रोहित शर्मा की सबसे अच्छी खासियत कि वे शतकों के लिए जाते हैं और यह काफी शानदार है। वनडे में, उन्होंने 150, 180, 200 रन बनाए हैं, जरा सोचिए कि आप टीम को कहां ले जा रहे हो। यह रोहित की महानता है। वह निश्चित तौर पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ तीन या पांच सर्वकालिक महान सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं, जहां तक वनडे क्रिकेट की बात है।"

ये भी पढ़ें - टिक टॉक के भारत में बैन होने पर रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर का उड़ाया मजाक, कह दी ये बात

हाल ही में रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर रोहित ने ट्वीट करते हुए लिखा था "13 अद्भुत साल और गिनती अभी जारी है ... बोरीवली की गलियों में खेलते हुए कभी नहीं सोचा था कि ये दिन भी कभी आएगा, मैं अपना सपना जी रहा हूं।"

रोहित शर्मा ने अपना मैच ऑयरलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें नंबर 7 पर जगह दी गई थी। ये मैच बारिश के कारण छोटा कर दिया गया था जिसमें ऑयरलैंड की टीम 193 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में सौरव गांगुली और गौतम गंभीर ने 162 रन की पार्टनरशिप कर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। रोहित को भले ही अपने पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने फील्डिंग करते हुए नियाल ओ ब्रायन का कैच लपका।

रोहित शर्मा ने भारत की ओर से 224 टेस्ट में 49.27 की औसत से 9915 रन बनाए हैं जिसमें 29 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उन्होंने 32 मैच खेलते हुए 46.54 की औसत से 2141 रन जड़े हैं। इसमें उन्होंने 6 शतक और 10 अर्धशतक बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने 108 मैच खेलते हुए 2773 रन बनाए हैं और 4 शानदार शतक भी लगाए हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3dMLqFQ

वालेंसिया ने मुख्य कोच अल्बर्ट सेलाडेस को पद से हटा, वोरो गोंजालेज को मिली जिम्मेदारी

Valencia removes head coach Albert Celades, Vorro Gonzalez gets responsibility Image Source : GETTY IMAGES

वालेंसिया। स्पेन के फुटबॉल क्लब वालेंसिया ने मुख्य कोच अल्बर्ट सेलाडेस को पद से हटा दिया है और उनकी जगह वोरो गोंजालेज को यह जिम्मेदारी सौंपी है। क्लब ने एक बयान में कहा, "वालेंसिया ने सेलाडेस को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक टीम के मुख्य कोच के पद से हटाने की सूचना दे दी है।"

उन्होंने कहा, "क्लब उस समय के लिए जिसमें हमने चैम्पियंस लीग के नॉकआउट में कदम रखा और उन मैदानों पर जीत हासिल की जहां पहले कभी नहीं की थी, उनकी मेहनत और समर्पण के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहता है।"

बयान में आगे कहा गया है कि मंगलवार को सीजन के अंत तक वोरो टीम के नए मुख्य कोच होंगे।

ये भी पढ़ें - टिक टॉक के भारत में बैन होने पर रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर का उड़ाया मजाक, कह दी ये बात

यह छठी बार होगा जब वह टीम के कोच होंगे। इससे पहले वे अंतरिम रूप में टीम के साथ जुड़े हैं और काफी सफल रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले 2007-08 में टीम को कोचिंग दी थी, वो भी अंतिम पांच मैचों के लिए।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ihsYIT

WPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप को इन प्लेयर्स ने किया अपने नाम, प्राइज मनी के रूप में मिले इतने रुपये

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना जहां ...