Reality Of Sports

Tuesday, 30 June 2020

कप्तान बनने के बाद भी नहीं बदलेगा बेन स्टोक्स के खेलने का अंदाज, दिया ये बयान

Ben Stokes will not change his style of Even after becoming captain Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में अगर नियमित कप्तान जो रूट की गैर मौजूदगी में इंग्लैंड की कप्तानी करने पर भी उनके खेलने की शैली नहीं बदलेगी। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे जिनकी जगह स्टोक्स को कप्तानी दी जा सकती है। 

स्टोक्स ने बीबीसी से कहा,‘‘मैं हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और खेलने के तरीके से मिसाल कायम करना चाहता हूं। कप्तानी मिलने पर भी मेरी तरीका नहीं बदलेगा।’’ 

पिछले साल विश्व कप और एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की शानदार जीत के नायक रहे स्टोक्स ने कहा,‘‘मैं बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहता हूं। हालात के अनुरूप में जो भी कर रहा हूं, मैं सकारात्मक रास्ता चुनता हूं।’’ 

ये भी पढ़ें - कोरोनावायरस की वजह से स्थगित हुई जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज

अगर स्टोक्स कप्तानी करते हैं तो एंड्रयू फ्लिंटाफ के बाद टीम की कमान संभालने वाले वह पहले हरफनमौला होंगे। वह 2017 में उपकप्तान बने थे लेकिन ब्रिस्टल में एक नाइटक्लब के बाहर झड़प के बाद अपना स्थान गंवा दिया था। 

उन्होंने कहा,‘‘इंग्लैंड की कप्तानी करना गर्व की बात है। भले ही जिंदगी में एक ही बार यह कहने का मौका मिले कि हां मैने इंग्लैंड की कप्तानी की है। हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनसे मैं राय लूंगा। सभी की सलाह से लिये गए फैसले अच्छे होते हैं।’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3g3pat4

Monday, 29 June 2020

कोरोनावायरस की वजह से स्थगित हुई जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज

Zimbabwe vs Australia's ODI series postponed due to Coronavirus Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों बोर्ड की सहमति से स्थगित कर दी गई है। तीन मैचों की श्रृंखला अगस्त में खेली जानी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया में कोरोना महामारी के नये मामले सामने आ रहे हैं। यहां 7500 से अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि उनमें से 7000 ठीक हो चुके हैं। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा,‘‘दोनों बोर्ड ने मिलकर श्रृंखला स्थगित करने का फैसला लिया है। सभी विकल्पों पर विचार करने के बाद खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और स्टाफ की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया।’’ 

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच यह मैच 9, 12 और 15 अगस्त को खेले जाने थे।

ये भी पढ़ें - सचिन की तरह धोनी को भी वर्ल्ड कप जीतने के बाद खिलाड़ियों के कंधों पर देखना चाहते हैं श्रीसंत

ऑस्ट्रेलिया में दूसरे देश से आने वाले लोगों को 14 दिन के पृथकवास में रहना अनिवार्य है। जिम्बाब्वे की टीम आखिरी बार 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई थी।

उल्लेखनीय है, इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना। कोविड-19 की वजह से इस टूर्नामेंट पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। आईसीसी की अगले महीने होने वाली मीटिंग में टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर फैसला होगा। अगर इस साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन टलता है तो बीसीसीआई उसी स्लॉट पर आईपीएल करा सकता है।

वहीं इस साल के अंत में भारत को भी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां उन्हें चार मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। पिछली बार जब भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गया था तो वह कंगारुओं को इतने ही मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात देकर आया था। ऑस्ट्रेलिया इसी हार का बदला लेने के लिए बेताब है और वह भारत का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

(With PTI Inputs)



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3dEqQYo

सचिन की तरह धोनी को भी वर्ल्ड कप जीतने के बाद खिलाड़ियों के कंधों पर देखना चाहते हैं श्रीसंत

Like Sachin, Sreesanth wants to see Dhoni on the shoulders of players after winning the World Cup Image Source : GETTY IMAGES

वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाने वाले धोनी की वापसी का इंतजरा हर कोई कर रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने के बाद से धोनी ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इस वजह से बीसीसीआई ने उन्हें सालाना कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया है। धोनी आईपीएल के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे थे, लेकिन कोविड-19 महामारी ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

धोनी के हर एक फैन को आस है कि वह आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे और टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का मानना है। श्रीसंत ने साथ ही कहा है कि वह सचिन के तरह धोनी को वर्ल्ड कप जीतने के बाद खिलाड़ियों के कंधों पर देखना चाहते हैं।

क्रिकेटएडिक्टर से बातचीत के दौरान श्रीसंत ने कहा "धोनी को जरूर टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए। मुझे पूरी आशा है कि वर्ल्ड कप से पहले आइपीएल का आयोजन होगा और हमें धौनी की क्रेजी पारी देखने को मिलेगी, क्योंकि कई लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं और वो चुप हैं। उन्हें पता है कि वो क्या करते हैं।"

ये भी पढ़ें - भुवनेश्वर कुमार ने शेयर की सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट करने से पहले की कहानी

श्रीसंत ने आगे कहा "एक इंसान के लिए सबसे बड़ा उदाहरण दुनिया को ये कहना है कि वो जो भी कहते हैं कहें, वो देश की सेवा करेंगे। उन्होंने सेना की सेवा की, उन्होंने साफ कर दिया की मैं राजनीति में नहीं जाउंगा। उन्होंने कहा कि मैं सेवा करना चाहता हूं और मुझे नहीं लगता कि मैं इस पर टिप्पणी करने के लायक हूं।"

वर्ल्ड कप 2011 जीतने के बाद जिस तरह टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर बैठाकर पूरे स्टेडियम के चक्कर लगाए थे उस तरह श्रीसंत चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी को भी खिलाड़ी अपने कंधों पर उठाएं।

श्रीसंत ने कहा "फैसला धोनी भाई को ही करना है। एक क्रिकेट फैन के तौर पर मैंने सचिन पाजी को देखा है और मैं चाहता हूं कि धोनी भाई भी खेलें और वर्ल्ड कप जीतें। मैं चाहता हूं कि धोनी भाई को खेलना चाहिए और फिर किसी खिलाड़ी के कंधे पर बैठकर मैदान का चक्कर लगाएं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eKvbKN

Premier League: One Tests Positive For COVID-19

Premier League returned to action on June 17 after a long hiatus caused by the coronavirus pandemic.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2YIoinK

Harris English Becomes Fifth PGA Player To Test Positive For Coronavirus

The PGA tour said that Harris English tested positive during the pre-tournament screening process in Detroit for the Rocket Mortgage Classic that starts Thursday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2NItXnq

Mohammad Kaif Mourns Former Delhi Cricketer Sanjay Dobal's Death

Mohammad Kaif mourned the death of former Delhi cricketer Sanjay Dobal, who passed away at the age of 53 after suffering a cardiac arrest.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31wNlMm

Formula One Deploys War Chest Of Coronavirus Strategies For Austrian GP

The Red Bull Ring, nestling in the picturesque Styrian mountains, has been put into a fortress-like lockdown and will play host to a first race on July 5 and a second a week later.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31xRzDt

RCB ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब, फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया ऐतिहासिक रन चेज

WPL Final 2026: आरसीबी महिला टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टी...