Sunday, 3 May 2020
"Test Match On A Very Dangerous Wicket": Sourav Ganguly On Coronavirus Pandemic
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2yppguG
Saturday, 2 May 2020
What This Former Pakistan Cricketer Said When Asked To Describe Virat Kohli In One Word
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/35oYY82
Coronavirus: ITTF Extends Suspension Of All Activities Till July End
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2KZTWW1
करियर की शुरुआत में इन दो गेंदबाजों को खेलने से कतराते थे रोहित शर्मा, अब किया खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा की गिनती वाइट बॉल क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है। वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम 264 रन की पारी के साथ कई रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित का जब बल्ला चल रहा होता है तब गेंदबाज भी उनके आगे आने से कतराते हैं, लेकिन क्या आप जानते है रोहित शर्मा को भी कभी किसी गेंदबाज ने परेशान किया था? जी हां, रोहित शर्मा ने अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए बताया है कि किन दो गेंदबाजों को खेलने में उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
मोहम्मद शमी के साथ इंस्टाग्राम चैट पर रोहित शर्मा ने कहा "जब मैं टीम में आया तो वर्ल्ड क्रिकेट में ब्रेट ली जैसे तेज गेंदबाज थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू में मैंने डेल स्टेन को खेला जो काफी तेज गेंदबाजी करते थे। जब मैंने खेलना शुरू किया तो मुझे ली और स्टेन पसंद थे। मुझे उन्हें खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।"
वहीं मौजूदा समय में रोहित ने साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को अपना पसंदीदा गेंदबाज बताया। रोहित ने कहा "मौजूदा समय में रबाडा अच्छा गेंदबाज है। मुझे हेजलवुड भी काफी पसंद है। वह काफी अनुशासन से गेंदबाजी करता है।"
ये भी पढ़ें - एक नहीं, बल्कि तीन-तीन बार सुसाइड करना चाहते थे शमी! जानिए क्या थी वजह ?
वहीं इस बातचीत के दौरान रोहित और शमी ने कोरोना के बाद मैदान में उतरने से पहले एक खास मांग रखी। इन दोनों खिलाड़ियों के अनुसार कोरोना के बाद मैदान में उतरने से पहले खिलाड़ियों को 2 हफ्ते एनसीए में बिताने चाहिए।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2z6YdUV
दूसरी वर्चुअल रेस में भी स्कॉट मैकलागलिन ने दर्ज की शानदार जीत
न्यूजीलैंड के ड्राइवर स्कॉट मैकलागलिन को इंडिकार रेसिंग में डेब्यू करने के लिये इस महीने इंडियानापोलिस रवाना होना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण ठप्प पड़ी खेल गतिविधियों के बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बैठकर ही इस रेस में भाग लिया और बाकायदा जीत भी दर्ज की।
V8 सुपरकार में दो बार के चैंपियन मैकलागलिन ने शनिवार को इंडियानापोलिस मोटर स्पीडवे पर आयोजित वर्चुअल रेस में जीत हासिल की।
यह इंडिकार रेसिंग सीरीज की वर्चुअल रेस में उनकी दूसरी जीत है। मैकलागलिन ने बाद में कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय है। आखिर में सभी आगे बढ़ना चाहते थे। मुझे लगा कि हम तीसरे स्थान पर आएंगे लेकिन इसके बाद तीन कारें बाहर हो गयी और हम जीत गये।’’
इस रेस में फार्मूला वन ड्राइवर लैंडो नोरिस ने भी हिस्सा लिया।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण खेल आयोजन पूरी तरह से ठप्प पड़ चुका है। ऐसे में कुछ खिलाड़ी वर्चुअल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले टेनिस का वर्चुअल मैच भी खेला जा चुका है जिसमें एंडि मरे ने जीत दर्ज की।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3c3cJMc
BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर्स MSK प्रसाद ने बताया धोनी, विराट और रोहित की कप्तानी में अंतर
पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह से बदल गया है। इन दौरान क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया ने अपनी बादशाहत कायम की है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह रहा है कि समय-समय पर भारतीय टीम टीम का नेतृत्व एक काबिल हाथों में रहा। नई पिढ़ी में इसकी शुरुआत मोहम्मद अजहरुउद्दीन से हुई जिसके बाद सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस आगे बढ़ाने का काम किया।
अजहरुद्दीन और गांगुली की कप्तानी के बाद धोनी, विराट और रोहित ने अलग-अलग शैलियों के साथ टीम का नेतृत्व किया है। एक तरफ जहां धोनी अपनी कप्तानी में धैर्यवान और शांत रहकर टीम को जीत दिलाने में विश्वास रखते थे तो वहीं कोहली पूरी आक्रमकता के साथ विपक्षी टीम पर हमला बोलने की कोशिश करते हैं।यह भी पढ़ें- कोरोना के बाद मैदान में उतरने से पहले मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा ने रखी ये मांग
पिछले 10 सालों में धोनी और कोहली के अलावा कई मौके पर रोहित ने भी टीम इंडिया की कमान संभाली है। रोहित अपनी कप्तानी में भारत को निदहास ट्रॉफी जीता चुके हैं। इसके अलावा वे इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।
नए दौर के इन तीनों ही कप्तानों के लेकर बीसीसीआई पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने एक बड़ा अंतर बताया और यह तीनों ही खिलाड़ी सबसे अधिक प्रसाद के कार्यकाल में भारतीय टीम के लिए खेले हैं।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को इस टीम के खिलाफ रन मारने में आता है सबसे ज्यादा मजा, बताया नाम
प्रसाद ने एक इंटरव्यू में कहा, ''अगर आप तीनों की कप्तानी के आधार को देखेंगे तो इसमें काफी अंतर है। तीनों की कप्तानी करने का तरीका एक दूसरे से अलग है लेकिन तीनों बेहतरीन है।''
उन्होंने कहा, ''यह तीनों खिलाड़ी अपने ही अंदाज में कप्तानी करते हैं। माही हमेशा शांत रहते हैं आप कभी नहीं जान पाएंगे कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। वहीं विराट पूरी तरह से अपने निर्णय को लेकर साफ रहते हैं वह मैदान पर क्या सोचते हैं। उनकी क्या योजना रहती है यह पूरी तरह से निर्धारित रहती है।''
वहीं रोहित की कप्तानी पर प्रसाद ने कहा, ''रोहित धोनी की तरह खिलाड़ियों के प्रति उदार रहते हैं। वह गेंदबाजों को अपने हिसाब फील्डिंग निर्धारित करने की आजादी देते हैं। वह अपनी रणनीति के साथ-साथ मैदान पर बाकी खिलाड़ी क्या सोच रहे हैं उनका भी राय लेते हैं।''
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2WgXMiW
मोहम्मद यूसुफ ने कोहली को बताया नंबर 1 बल्लेबाज, लारा-पोंटिंग से ऊपर सचिन को चुना
कोरोनावायरस के कहर की वजह से इस समय पूरा खेल जगत ठप पड़ा हुआ है, ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से रूबरू हो रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने ट्विटर पर सवाल जवाब का एक सत्र रखा जिसमें फैन्स ने उनसे कोहली समेत कई दिग्गजों के बारे में उनकी राय पूछी।
एक यूजर से यूसुफ से सवाल करते हुए लिखा "विराट कोहली के लिए एक शब्द"
यूसुफ ने तुरंत इसका जवाब देते हुए लिखा "मौजूदा समय में नंबर 1, शानदार खिलाड़ी।"
No 1 at the moment.great player
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) May 2, 2020
वहीं एक यूजर ने यूसुफ से क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, कुमार संगाकार और जैक कालिस के बीच नंबर एक खिलाड़ी चुनने को कहा। इस सवाल का जवाब देते हुए यूसुफ ने नंबर एक पर सचिन तेंदुलकर को रखा और उसके बाद उन्होंने लारा, पोंटिंग, कालिस और संगाकारा को चुना।
No 1 sachin no2 Lara No 3 ponting..no 4 kallis no 5 sangakara
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) May 2, 2020
ये भी पढ़ें - क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए बेताब हैं जेसन रॉय, खाली स्टेडियम में भी खेलने से नहीं है परहेज
उल्लेखनीय है, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जहीर अब्बास ने विराट कोहली को स्टीव स्मिथ से ऊपर चुनते हुए कहा था कि मौजूदा समय में कोहली तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ है।
अब्बास ने कहा था, "हां, स्टीव स्मिथ कोहली की तुलना में टेस्ट क्रिकेट में अधिक कंसिस्टेंट हैं। वह लगभग हर सीरीज में अच्छे रन बनाते हैं। हैं। यहां तक कि अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैसे कि डेविड वार्नर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3d8Bkzb
शेर-ए-पंजाब T20 लीग में दिखेगा गिल और अभिषेक का जलवा, सनवीर सिंह बने सबसे महंगे खिलाड़ी
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे पंजाब के स्टार क्रिकेटर...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...