Reality Of Sports

Wednesday, 4 March 2020

वीरेंद्र सहवाग ने बताया न्यूजीलैंड दौरे पर क्यों नहीं चला विराट कोहली का बल्ला

Virat kohli Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि विराट कोहली के साथ इस समय सिर्फ फॉर्म की समस्या है जबकि आंख-हाथ के संयोजन का कोई मुद्दा नहीं है। स्पोर्टस्टार ने सहवाग के हवाले से लिखा है, "जब आप फॉर्म में नहीं होते हो कुछ भी आपके लिए काम नहीं करता। ऐसा नहीं है कि विराट प्रयास नहीं कर रहे, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं है।"

उन्होंने कहा, "विराट के साथ आंख-हाथ के संयोजन का मुद्दा नहीं है। आपका आंख-हाथ का संयोजन समय के साथ-साथ कम होता है लेकिन एक रात में नहीं। मैं आश्वस्त हूं कि यह फॉर्म का मुद्दा है। वह अच्छी गेंदों पर आउट हुए हैं।"

विराट का न्यूजीलैंड दौरा बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 38 रन बनाए। न्यूजीलैंड दौर पर कुल उन्होंने 11 पारियां खेलीं और सिर्फ 218 रन बना पाए।

सहवाग ने कहा, "न्यूजीलैंड में गेंद काफी सीम करती है और अगर आप रन नहीं कर रहे हैं तो चुनौती ज्यादा बढ़ जाती है। जाहिर सी बात है, आप फ्रांटफुट पर खेल, गेंद को छोड़ते हुए तालमेल बैठा सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए अहम है कि आपको पता हो कि गेंद कब छोड़नी है और आप यह तब कर सकते हैं जब आप आत्मविश्वास से भरे हों। दबाव के कारण भी विराट आउट हुए।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Tm55pc

कोरोनोवायरस : इटली में बंद दरवाजे के पीछे होंगी सभी खेल गतिविधियां

CoronaVirus Image Source : TWITTER

लंदन| इटली की सरकार ने कहा है कि कोरोनोवायरस के कारण तीन अप्रैल तक देश में सभी खेल गतिविधियां बंद दरवाजों के पीछे होंगी। कोरोनोवायरस के कारण इटली में 107 लोगों का जान जा चुकी है। यूरोप के देशों में इस बीमारी का इटली में सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिला है। अभी तक इटली में कुल 3,090 मामले सामने आए हैं।

इस फैसले से इंग्लैंड की पुरुष और महिला टीम के मैचों के अलावा सेरी-ए के सभी मैच शामिल हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, "संक्रमण को रोकने के लिए फैसला किया गया है कि जनता की मौजूदगी में कोई भी खेल स्पर्धा नहीं होगी। सभी तरह की खेल स्पर्धाएं और टूर्नामेंट्स, चाहे वो पब्लिक में हों या प्राइवेट में, को निलंबित किया जाता है। हालांकि बंद दरवाजों के पीछे यह टूर्नामेंट्स खेले जा सकते हैं।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/38oJ25x

हरिका ने विश्व चैंपियन जु वेनजुन को हराया, हासिल की संयुक्त बढ़त

D. Harika Image Source : TWITTER

लुसाने| भारतीय ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्लि हरिका ने तीसरे दौर में विश्व चैंपियन जु वेनजुन को हराकर फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त हासिल कर ली। 

विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी हरिका के तीन दौर के बाद दो अंक हैं और वह चार अन्य के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। भारतीय खिलाड़ी ने बुधवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए चीन की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी को 54 चाल में हराया। 

जिन अन्य खिलाड़ियों के दो अंक हैं उनमें रूस की एलिना काशलिन्स्काया और अलेक्सांद्रा गोरयाचकिना, उक्रेन की अन्ना मुजीचुक और जार्जिया की नाना दजागनिद्ज शामिल हैं। हरिका अगले दौर में दजागनिद्ज से भिड़ेगी।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2VHiDgK

कोरोना वायरस के कारण अब मनीला में होगी एशियाई चैम्पियनशिप

Badminton  Image Source : GETTY IMAGE

शंघाई| कोरोना वायरस के कारण अगले महीने होने वाली बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप को वुहान से हटाकर फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित किया जायेगा। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 

अब इसका आयोजन मनीला में 21 से 26 अप्रैल तक किया जायेगा। इस जानलेवा वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाल के हफ्तों में कई खेल प्रतियोगितायें या तो रद्द कर दी गयी हैं या इन्हें स्थगित कर दिया गया है या फिर कुछ का आयोजन किसी अन्य जगह पर किया जा रहा है। 

चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 2900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है जिससे यहां किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा रहा है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2To1WoN

Virat Kohli "Proud" As India Women's Team Enter Maiden T20 World Cup Final

The cricket fraternity congratulated Indian women's team after they qualified for their maiden T20 World Cup final.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2VJSGgn

"No Hand-Eye Coordination Issues, Luck Has Deserted Virat Kohli": Virender Sehwag

Virender Sehwag said Virat Kohli's failure with the bat in the just-concluded Test series against New Zealand has nothing to do with his "hand-eye coordination".

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2THaq9t

टोक्यो ओलम्पिक में इस बार होंगे दो ध्वजवाहक, जानिए क्या है कारण

Tokyo Olympic Image Source : GETTY IMAGE

जेनेवा| अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने इसी साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में महिला एवं पुरुष दो ध्वजावाहकों की मंजूरी दे दी है। आईओसी ने कहा है कि 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने वाले ओलम्पिक खेल इतिहास में पहले ऐसे खेल होंगे, जिनमें लिंग-समानता को तरजीह दी जाएगी। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में 48.8 प्रतिशत खिलाड़ी महिला होंगी।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा, "आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस साल ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली 206 टीमों और आईओसी रिफ्यूजी ओलम्पिक टीम में से हर टीम में एक महिला और एक पुरुष ध्वाजावाहक होंगे।"

उन्होंने कहा, "साथ ही हमने, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा उद्घाटन समारोह में संयुक्त रूप से महिला एवं पुरुष ध्वाजावाहक को नामांकित किए जाने वाले नियमों में भी बदलाव कर दिए हैं।"

बाख ने कहा, "हम चाहते हैं कि सभी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति इस विकल्प का भरपूर उपयोग करें। इससे आईओसी पूरे विश्व में लिंग-समानता का मजबूत संदेश दे रही है।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2POW1ab

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...