Reality Of Sports

Wednesday, 4 March 2020

टोक्यो ओलम्पिक में इस बार होंगे दो ध्वजवाहक, जानिए क्या है कारण

Tokyo Olympic Image Source : GETTY IMAGE

जेनेवा| अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने इसी साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में महिला एवं पुरुष दो ध्वजावाहकों की मंजूरी दे दी है। आईओसी ने कहा है कि 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने वाले ओलम्पिक खेल इतिहास में पहले ऐसे खेल होंगे, जिनमें लिंग-समानता को तरजीह दी जाएगी। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में 48.8 प्रतिशत खिलाड़ी महिला होंगी।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा, "आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस साल ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली 206 टीमों और आईओसी रिफ्यूजी ओलम्पिक टीम में से हर टीम में एक महिला और एक पुरुष ध्वाजावाहक होंगे।"

उन्होंने कहा, "साथ ही हमने, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा उद्घाटन समारोह में संयुक्त रूप से महिला एवं पुरुष ध्वाजावाहक को नामांकित किए जाने वाले नियमों में भी बदलाव कर दिए हैं।"

बाख ने कहा, "हम चाहते हैं कि सभी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति इस विकल्प का भरपूर उपयोग करें। इससे आईओसी पूरे विश्व में लिंग-समानता का मजबूत संदेश दे रही है।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2POW1ab

Ind vs Eng, 1st Semifinal : टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर भी निराश हैं भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet kaur Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के कारण भारतीय टीम पहली बार महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही है, लेकिन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बात से निराश हैं कि मैच नहीं हुआ। इस विश्व कप में सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व का प्रावधान नहीं है और मैच कारणवश रद्द होने की स्थिति में ग्रुप चरण का अंत पहले स्थान पर करने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलता है। यही कारण है कि भारत सेमीफाइनल रद्द होने की स्थिति में फाइनल में पहुंच गया।

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, "दुर्भाग्यवश हम मैच नहीं खेल पाए, लेकिन नियम बने हुए हैं और हमें उनका पालन करना है। भविष्य में रिजर्व डे रखना अच्छा विचार होगा।"

भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीते थे और इसी कारण वह ग्रुप में पहले स्थान पर रही थी।

कप्तान ने कहा, "पहले दिन से हम जानते थे कि हमें हर मैच जीतना होगा, क्योंकि अगर सेमीफाइनल नहीं होता है तो हमारे लिए मुश्किल हो जाती। इसलिए सभी मैच जीतने के लिए टीम को श्रेय जाता है।"

कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल में सकारात्मक होकर कदम रखेगी, क्योंकि अभी तक उनकी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है।

हरमनप्रीत ने कहा, "हर कोई अच्छी लय में है। शेफाली और स्मृति हमें अच्छी शुरुआत दे रही हैं। मैं और स्मृति नेट्स में ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रही हैं। दुर्भाग्यवश हम बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन हमारी टीम की साथी खेल रही हैं।"

उन्होंने कहा, "पहला टी-20 विश्व कप फाइनल हमारे लिए काफी मायने रखता है। एक टीम के तौर पर हम फाइनल में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहती हैं। हम जानते हैं कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने काफी अच्छा किया है।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3cu80nj

पहली बार टी20 विश्वकप के फ़ाइनल में जाने पर विराट कोहली ने महिला टीम इंडिया को दिया ये सन्देश

Womens Team India Image Source : GETTY IMAGES

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इसी के चलते भारत पहली बार महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। जिसके बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को पहली बार फ़ाइनल में जाने पर बधाई सन्देश भेजा है। 

विराट कोहली ने ट्वीटर पर तवीत करते हुए लिखा, "भारतीय महिला टीम को टी20 विश्वकप के फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर, बधाई! हमें आप सभी पर गर्व है और फ़ाइनल के लिए हमारी शुभकामनाए!"

गौरतलब है कि भारत ने ग्रुप-ए का अंत पहले स्थान के साथ किया था और इसी कारण वह फाइनल में जाने की हकदार थी। इस विश्व कप में सेमीफाइनल रद्द होने के बाद रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए ग्रुप स्तर के परिणामों के ध्यान में रखते हुए फाइनल में जाने वाली टीम का ऐलान किया गया।

बता दें कि मैच की शुरुआत से ही बारिश आ गई थी जो लगातार जारी रही और मैच होने की स्थिति न बनता देख मैच रद्द कर दिया गया। फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिनके बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच इसी मैदान पर खेला जाना है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2VMsOAM

WT20, Ind vs Eng, 1st Semifinal : बारिश के कारण मैच रद्द होने से निराश हैं कप्तान हीथर नाइट

Heather Knight Image Source : TWITTER/ICC

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाले पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इसी के चलते भारत पहली बार महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। इससे हालांकि इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट निराश हैं। नाइट ने कहा कि उनकी टीम विश्व कप का अंत इस तरह से नहीं चाहती थी।

इस विश्व कप में सेमीफाइनल के दिन रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है और इसी कारण मैच रद्द होने के साथ ही भारत को फाइनल में प्रवेश मिला, क्योंकि वह अपने ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में आई थी।

नाइट ने मैच के बाद कहा, "यह हकीकत में बेहद निराशाजनक है। हम इस तरह से विश्व कप का अंत नहीं चाहते थे। रिजर्व डे नहीं हैं इसका मतलब दूसरा मौका नहीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप चरण में मिली हार का हमें खामियाजा उठाना पड़ा।"

उन्होंने कहा, "हमारा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना था, जो हमने हासिल कर लिया था। यह लगभग पूरी तरह से इंग्लैंड जैसी स्थिति है, मौसम की बात करना और टूर्नामेंट से बाहर हो जाना।"

नाइट ने हंसते हुए कहा, "हमें सीख यह मिली कि हमें पहला मैच जीतना होगा। यह ट्रेंड सा बन गया कि हम टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छे से नहीं कर पाते, और इसी का खामियाजा हमें उठाना पड़ा।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3czJ4e4

साउथ अफ्रीका के 'जानेमन' ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 'दिल', शतक मार सीरीज में किया कब्ज़ा

Janneman Malan Image Source : AP

ब्लोमफोंटेन| जानेमन मलान (नाबाद 129) के बेहतरीन शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने मानगोंग ओवल मैदान पर खेले दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार देर रात खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा था। लुंगी नगिदी ने छह विकेट लेकर उसे बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया। इस लक्ष्य को मेजबान टीम ने 48.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

मेजबान टीम की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि उसने कप्तान क्विंटन डी कॉक को पारी की तीसरी ही गेंद पर खो दिया था। इसके बाद हालांकि मलान और जॉन स्मट्स ने टीम के स्कोर को 92 तक पहुंचा दिया। लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने यहां स्मट्स की 41 रनों की पारी का अंत कर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। काइल वेरीयेने तीन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

लगातार दो विकेट गिरने का भी मलान के ऊपर दबाव नहीं आया और वो अपना खेल खेलते रहे। हेनरिक क्लासेन के साथ उन्होंने 81 और डेविड मिलर के साथ 90 रनों की साझेदारियां कर टीम को जीत दिलाई।

क्लासेन ने 52 गेंदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। मिलर ने 29 गेंदों का सामना कर 37 रन बनाए। मलान ने अपनी नाबाद पारी में 139 गेंदों का सामना कर सात चौके और चार छक्के लगाए।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एरॉन फिंच और डी आर्सी शॉर्ट के 69-69 रनों के दम पर पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। मिशेल मार्श ने 36 और डेविड वार्नर ने 35 रनों का योगदान दिया।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2TnECYi

WT20 WC, IND vs Eng, 1st Semifinal : बारिश के कारण सेमीफाइनल रद्द, भारत पहुंचा फाइनल में

Sydney Cricket Ground Image Source : GETTY IMAGE

सिडनी| भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला महिला टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इसी कारण भारत ने पहली बार विश्व कप के फाइनल में कदम रख लिया। 

भारत ने ग्रुप-ए का अंत पहले स्थान के साथ किया था और इसी कारण वह फाइनल में जाने की हकदार थी। इस विश्व कप में सेमीफाइनल रद्द होने के बाद रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए ग्रुप स्तर के परिणामों के ध्यान में रखते हुए फाइनल में जाने वाली टीम का ऐलान किया गया।

मैच की शुरुआत से ही बारिश आ गई थी जो लगातार जारी रही और मैच होने की स्थिति न बनता देख मैच रद्द कर दिया गया। फाइनल में भारत का सामना दक्षिण या ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिनके बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच इसी मैदान पर खेला जाना है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2wrbtTk

ICC's Decision Not To Schedule Reserve Days For Semis "Absolutely Absurd": Mark Waugh

After the first semi-final was abandoned, India qualified for the final by the virtue of topping their group.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2InkaR4

रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच का सामने आया बड़ा बयान, इम्पैक्ट प्लेयर रोल पर तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जिसको लेकर अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। वहीं मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने का...