Reality Of Sports

Tuesday, 19 June 2018

फीफा विश्व कप 2018: बेल्जियम ने 3-0 से की पनामा की धुलाई

सोचि: फुटबॉल विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही बेल्जियम ने फिश्ट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के मैच में डेब्यू कर रही पनामा को फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में 3-0 के अंतर से हरा दिया. बेल्जियम ने सभी गोल दूसरे हाफ (47वें, 69वें, 75वें मिनट) में किए. पनामा बेशक इस मैच को गंवा बैठी, लेकिन पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट खेलने उतरी इस टीम ने पहले हाफ में जो प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ था.

पहला हाफ रहा बनामा के नाम पहला हाफ एक तरीके से पनामा की जीत वाला साबित हुआ जिसने बेल्जियम को गोल करने के तमाम मौकों को भुनाने से रोक दिया. इसमें टीम के डिफेंस, कप्तान रोमान टोरेस और गोलकीपर जेइमे पेनेडो का अहम योगदान रहा. हालांकि, टीम अपने इस शानदार खेल दूसरे हाफ में जारी नहीं रख पाई और बेल्जियम ने उसे बैकफुट पर धकेल दिया.

पहले हाफ में बेल्जयम ने गंवाए कई मौके शुरुआत में पहले ही मिनट में केविन डे ब्रूयन ने रोमेलू लुकाकु के पास गेंद डाल बेल्जियम के लिए मूव बनाया था जो विफल रहा. इसके बाद भी बेल्जियम ने कई मौके बनाए. छठे मिनट में मेयूनियर के प्रयास को पेनेडो ने रोक कर बेल्जियम को बढ़त नहीं लेने दी. ईडन हेजार्ड 26वें और 38वें मिनट में दो और मौकों पर गोल करने से चूक गए. पानामा ने भी 42वें मिनट में एक मूव बनाया, लेकिन अर्माडो कूपर का शॉट बार के ऊपर से चला गया.

47वें मिनट में बेल्जियम को मिली पहली सफलता बेल्जियम ने अपने आप को दूसरे हाफ में पहले हाफ की असफलता से बाहर निकाला जिसका सकारात्मक परिणाम उसे महज दो मिनट बाद 47वें मिनट में मिल गया. बाएं तरफ से लुकाकु की तरफ गेंद आई जिसे पनामा के डिफेंडर ने हेडर के जरिए क्लियर कर दी, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा पाई और ड्राइस मर्टेस ने शानदार वॉली से गेंद को गोलपोस्ट में डाल बेल्जियम को 1-0 से आगे कर दिया.

लुकाकु ने दोगुनी की बेल्जियम की बढ़त 54वें मिनट में एक ऐसा मूव बना जिससे लगा कि मुरिलो पनामा को बराबरी पर ला देंगे, लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिवुट कोर्टुआ ने ऐसा होने नहीं दिया. पनामा पहले गोल से उबरने की कोशिश में लगी थी. इसी बीच लुकाकु ने बेल्जियम के लिए दूसरा गोल कर उसकी बढ़त को दोगुना कर दिया. लुकाकु ने यह गोल 67वें मिनट में ब्रयून से मिले पास पर हेडर के जरिए किया.

लुकाकु यहीं नहीं रुके. उन्होंने 75वें मिनट में बेहद आसानी से पनामा के गोलकीपर के सिर के ऊपर गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को 3-0 से आगे कर जीत को लगभग पक्की कर दी. पनामा इस अंतर को पाट नहीं पाई और न ही विश्व कप में गोल का खाता खोल पाई.

अन्य बड़ी ख़बरें धरने का 9वां दिन: बातचीत के लिए तैयार IAS एसोसिएशन, कांग्रेस बोली- अवसरवादी हैं केजरीवाल अगले चीफ जस्टिस के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा- सरकार की नीयत पर सवाल मत उठाइए जांच पूरी होने तक छुट्टी पर रहेंगी चंदा कोचर, संदीप बख्शी होंगे ICICI बैंक के नए सीओओ यूपी: हापुड़ में गो हत्या के आरोप में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, 25 के खिलाफ केस दर्ज रेप के आरोपी दाती महाराज ने पेशी के लिए पुलिस से मांगी दो दिन की मोहलत Flipkart Super Value Week: 70,000 रुपये वाला Google Pixel 2 महज 10,999 रुपये में खरीदें

from sports https://ift.tt/2K7A3hj

फीफा विश्व कप 2018: हैरी केन के 2 गोल से इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को हराया

वोल्गोग्राद: इंजरी टाइम में स्टार स्ट्राइकर हैरी केन के दूसरे गोल की मदद से इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप में अपने अभियान का आगाज ट्यूनीशिया पर 2.1 से जीत के साथ किया. तय समय तक दोनों टीमें ग्रुप जी के इस मुकाबले में 1.1 से बराबरी पर थी. इंजरी टाइम में केन ने कार्नर किक पर शानदार हेडर लगाते हुए इंग्लैंड को चमत्कारिक जीत दिलाई.

मुकाबले से पहले ट्यूनीशिया को माना जा रहा था बेमेल कीरान ट्रिपलर से दाहिने छोर से मिले क्रॉस पर हैरी मागुइरे का हेडर निशाना चूक गया. पोस्ट से टकराकर गेंद लौटी और सामने मुस्तैद खड़े केन ने हेडर पर उसे गोल के भीतर डाल दिया. हालांकि, इस गोल से पहले ट्यूनीशिया ने बेमेल माने जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी. उसके डिफेंडरों ने जहां इंग्लिश स्ट्राइकरों को बांधे रखा, वहीं फॉरवर्ड लाइन ने लगातार मौके बनाये. हालांकि, वो उन्हें अंजाम तक नहीं ले जा सके.

11वें मिनट में ही इंग्लैंड ने बनाई बढ़त इंग्लैंड ने 11वें मिनट में ही केन के गोल की मदद से बढत बना ली थी. केन ने पहले बायीं ओर एशले यंग को गेंद सौंपी जिन्होंने गोल के ठीक बीच भागकर आ रहे जान स्टोंस को गेंद सौंपी जिनके हेडर को ट्यूनीशिया के गोलकीपर मोएज हसन ने बायीं ओर डाइव लगाकर रोका. हालांकि, केन ने रिबाउंड पर गोल करके इंग्लैंड को बढत दिला दी. फरजानी सासी के पेनल्टी कार्नर पर किये गए गोल की मदद से ट्यूनीशिया ने इंग्लैंड को हाफटाइम तक 1.1 से ड्रा पर रोक दिया.

33वें मिनट में पेनल्टी को गोल में नहीं बदल सकी ट्यूनीशिया एक गोल से पिछड़ रही ट्यूनीशिया को 33वें मिनट में तब पेनल्टी मिली जब काइल वाकर ने फखरूद्दीन बेन युसूफ को सर्कल के भीतर कोहनी मारकर गिराया. सासी ने 35वें मिनट में इसे गोल में बदलकर टीम को 1.1 से बराबरी पर ला दिया. इस ग्रुप में अब इंग्लैंड और बेल्जियम की टीमें टॉप पर हैं. बेल्जियम ने इससे पहले विश्व कप में पहली बार उतरे पनामा को 3.0 से हराया.

अन्य बड़ी ख़बरें धरने का 9वां दिन: बातचीत के लिए तैयार IAS एसोसिएशन, कांग्रेस बोली- अवसरवादी हैं केजरीवाल अगले चीफ जस्टिस के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा- सरकार की नीयत पर सवाल मत उठाइए जांच पूरी होने तक छुट्टी पर रहेंगी चंदा कोचर, संदीप बख्शी होंगे ICICI बैंक के नए सीओओ यूपी: हापुड़ में गो हत्या के आरोप में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, 25 के खिलाफ केस दर्ज रेप के आरोपी दाती महाराज ने पेशी के लिए पुलिस से मांगी दो दिन की मोहलत Flipkart Super Value Week: 70,000 रुपये वाला Google Pixel 2 महज 10,999 रुपये में खरीदें

from sports https://ift.tt/2K2eSNf

फीफा विश्व कप 2018: केन के दम पर इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 से हराया

वोल्गोग्राड (रूस): इंग्लैंड ने रूस में जारी फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में जीत के साथ शुरुआत करते हुए सोमवार देर रात ग्रुप जी के एक रोमांचक मुकाबले में ट्यूनीशिया को 2-1 से मात दी। पिछले विश्व कप में ग्रुप चरण और यूरो 2016 में दूसरे राउंड में बाहर होने वाली इंग्लैंड के लिए इस मैच में कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे जबकि ट्यूनीशिय के लिए एकमात्र गोल फेर्जानी सस्सी ने किया। विश्व कप में अपना पहला गोल करने वाले केन एक कप्तान के रूप में इंग्लैंड के लिए खेले सभी मैचों में गोल करने में कामयाब रहे हैं।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2I1g1Qn

फीफा विश्व कप : पनामा नहीं खोल पाई खाता, बेल्जियम ने 3-0 से हराया

सोचि: खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही बेल्जियम ने सोमवार को फिश्ट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के मैच में डेब्यू कर रही पनामा को फीफा विश्व कप के 21वें सीजन में 3-0 के अंतर से हरा दिया। बेल्जियम ने सभी गोल दूसरे हाफ (47वें, 69वें, 75वें मिनट) में किए। पनामा बेशक इस मैच को गंवा बैठी, लेकिन पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट खेलने उतरी इस टीम ने पहले हाफ में जो प्रदर्शन किया वो काबिलेतारीफ था।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2JX0XZ9

विश्व कपः सीजन के सबसे तेज खिलाड़ी मिस्र के सालाह चोट से उबरे, रूस के खिलाफ आज करेंगे वापसी

फुटबॉल विश्व कप के छठे दिन मंगलवार को तीन मुकाबले होंगे। पहला- कोलंबिया और जापान, दूसरा- पोलैंड और सेनेगल, तीसरा- मिस्र और रूस के बीच खेला जाएगा। इनमें से सिर्फ कोलंबिया और जापान ही ऐसी टीमें हैं जो पहले भिड़ चुकी हैं। रूस ग्रुप ए में शीर्ष पर है। यदि वह मिस्र के खिलाफ अपना मैच जीत जाता है, तो दूसरे दौर में उसकी संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। हालांकि, मिस्र की तरफ से मोहम्मद सालाह के आने से उसे इस मैच में कड़ी चुनौती मिल सकती है। सालाह मौजूदा सीजन के सबसे तेज खिलाड़ी हैं। मैदान पर उनकी टॉप स्पीड 33 किमी घंटा होती है। वे 44 गोल के साथ इस सीजन के दूसरे टॉप स्कोरर भी हैं। 26 मई को चैम्पियंस लीग के फाइनल में उन्हें कंधे में चोट लगी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MwKNUJ

फीफा वर्ल्ड कप: सऊदी अरब की फुटबाल टीम के प्लेन में आग, सभी खिलाड़ी सुरक्षित

मास्को. सऊदी अरब की फुटबॉल टीम सोमवार देर रात बाल-बाल बच गई। दरअसल, टीम बुधवार को फीफा वर्ल्ड कप के तहत उरुग्वे के खिलाफ होने जा रहे मैच के लिए सेंट पीटर्सबर्ग से रोस्तोव जा रही थी। टेकऑफ के कुछ देर बाद रशियन एयरलाइंस के एयरबस जेट में तकनीकी खराबी आ गई और इंजन में आग लग गई। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग करा दी और किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HZZPin

विश्व कपः 12 साल बाद किसी टूर्नामेंट के पहले मैच में जीता इंग्लैंड, ट्यूनीशिया को 2-1 से हराया

विश्व कप में ग्रुप जी के दूसरे मैच में सोमवार रात इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 से हरा दिया। इंग्लैंड ने 2006 के बाद पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट का अपना शुरुआती मैच जीता। टीम के लिए कप्तान हैरी केन ने दोनों (11वें और (90+1)वें मिनट) गोल किए। ट्यूनीशिया के लिए एकमात्र गोल फेर्जानी सासी ने 35वें मिनट में पेनल्टी के जरिए किया। 2018 विश्व कप में यह किसी अफ्रीकी देश के खिलाड़ी का पहला गोल है। ट्यूनीशिया विश्व कप में 40 साल से एक भी मैच नहीं जीता है। 1978 में उसने मैक्सिको को 3-1 से हराया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JYPMvH

रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच का सामने आया बड़ा बयान, इम्पैक्ट प्लेयर रोल पर तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जिसको लेकर अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। वहीं मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने का...