लीड्स। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले मैदान पर चार विकेट लेकर श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा कि उनकी टीम के गेंदबाजों ने योजना के अनुसार गेंदबाजी की जिसके कारण वे मैच जीतने में कामयाब रहे। श्रीलंका ने शुक्रवार को एक रोमांचक मैच में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को 20 रनों से हराया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2IyqF4w
No comments:
Post a Comment