मैनचेस्टर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस का मानना है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मौजूदा भारतीय टीम से खौफजदा है जिस कारण वे बड़े मैचों में हमेशा दबाव में रहते हैं। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त देकर आईसीसी विश्व कप मुकाबले में उनके खिलाफ सातवीं जीत दर्ज की। वकार ने कहा कि इस हार से दोनों टीमों के बीच ‘बड़े अंतर’ का पता चलता है। वकार ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान की टीम में बड़ा अंतर आया है और रविवार को यह एक बार फिर यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दिखा।’’from India TV: sports Feed http://bit.ly/2RraAAA
No comments:
Post a Comment