पूरी दुनिया में क्रिकेट के यमराज के नाम से जाने वाले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने आज क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पिछले एक दो साल इसे अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले युवराज ने आखिरकार हार मानकर खुद को क्रिकेट के मैदान से दूर करने का फैसला कर लिया। ऐसे में एक तरफ जहां पूरा देश बीते रात भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के जश्न में डूबा हुआ था वही अगले दिन अपने स्टार खिलाडी के क्रिकेट को अलविदा कहने के कारण थोडा ग़मगीन है। मुंबई में युवराज यानी टीम इंडिया के युवी ने प्रेस वार्ता में अपने संन्यास का ऐलान किया और इसी के साथ क्रिकेट की रंगारंग टी-20 लीग आईपीएल को भी अलविदा कह दिया। हालांकि विदेशी टी20 लीगों में वो अपने बल्लेबाजी का जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2R62AEJ
No comments:
Post a Comment