Reality Of Sports: वर्ल्ड कप 2019, साउथ अफ्रीका बनाम भारत मैच नंबर 8: कब कहां कैसे देखें लाइव मैच

Tuesday, 4 June 2019

वर्ल्ड कप 2019, साउथ अफ्रीका बनाम भारत मैच नंबर 8: कब कहां कैसे देखें लाइव मैच

भारतीय टीम बुघवार को आईसीसी विश्व कप-2019 का अपना पहला मैच चोकर्स नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। भारत का यह बेशक पहला मैच है लेकिन दक्षिण अफ्रीका दो मैच खेल चुकी है। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने उसे मात दी थी तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने उसे पटका था। दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप इतिहास को देखते हुए उसे चोकर्स कहा जाता है, और अभी तक इस विश्व कप में अनचाहे में ही सही दक्षिण अफ्रीका इस तमगे से पीछा छुड़ाती नहीं दिख रही है। टूनार्मेंट की शुरूआत में ही उसके मुख्य तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोटिल हो गए थे और अब लुंगी नगिदी 10 दिन के लिए बाहर हो गए हैं। उन्हें द ओवल में खेले गए मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी। वहीं भारत के लिहाज से देखा जाए तो उसके लिए यह अच्छी खबर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में स्विंग के सामने भारतीय बल्लेबाज बिखर गए थे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के दो मुख्य गेंदबाजों का न होना निश्चित ही भारतीय बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2WI4hxz

No comments:

Post a Comment

T20 वर्ल्ड कप में जीत से साउथ अफ्रीका महिला टीम को हुआ फायदा, पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया किस नंबर पर

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपने तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ...