Reality Of Sports: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, विश्व कप 2019 मैच 30: कब कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Saturday, 22 June 2019

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, विश्व कप 2019 मैच 30: कब कहां और कैसे देखें लाइव मैच

आईसीसी विश्व कप-2019 के एक कड़े मुकाबले में आज यहां ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान ने जहां इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया था वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दे अपना खाता खोला था। दोनों टीमों के लिए इस टूर्नामेंट में अभी तक एक-दो मैचों को छोड़कर कुछ भी सही नहीं रहा है। इन दोनों टीमों में एक बात हालांकि आम रही है और वो चिंता का विषय भी है। दोनों टीमों की बल्लेबाजी कमजोर है और इसी कारण टीम में संतुलन नहीं बन पा रहा है। गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की अपेक्षा काफी अच्छा किया है लेकिन कई मौकों पर वह भी निराशा देकर गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को बाकी के मैचों को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि अब हर मैच में जीत ही उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते खोल सकती है। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2ZEwSSa

No comments:

Post a Comment

शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बने कप्तान श्रेयस अय्यर, पहली बार टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में गंवाए चार मुकाबले

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया ...