Reality Of Sports: वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, विश्व कप 2019 मैच 29: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Saturday, 22 June 2019

वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, विश्व कप 2019 मैच 29: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

आईसीसी विश्व कप 2019 में वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड का सामना ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम, मैनचेस्टर में करेगी। टूर्नामेंट में अबतक वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टी-20 मोड में नजर आए हैं और हर मैच में बहुत जल्दी अपने विकेट गंवाए हैं। शाई होप को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल पाया है। जेसन होल्डर की कप्तानी में टीम ने प्रतियोगिता की दमदार शुरुआत की और पहले मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी, लेकिन उसके बाद से टीम को आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जबकि दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। तालिका में वेस्टइंडीज महज तीन अंकों के साथ सातवें पायदान पर मौजूद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार सेमीफाइनल में पहुंचने के वेस्टइंडीज के सपने को लगभग तोड़ देगा।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2N3RAtq

No comments:

Post a Comment

इंग्लैंड से सीरीज हार पर कप्तान अय्यर ने युवा प्लेयर्स को लेकर दिया बयान, कहा- यह बदलाव का दौर है, हम गलतियां करेंगे

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज को गंवा दिया है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में 9 विकेट से...