Reality Of Sports: भारत बनाम अफगानिस्तान, विश्व कप 2019 मैच 28: साउथैम्पटन में आज भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने

Saturday, 22 June 2019

भारत बनाम अफगानिस्तान, विश्व कप 2019 मैच 28: साउथैम्पटन में आज भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने

नमस्कार स्वागत है आपका इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट में, शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज साउथैम्पटन के रोज बाउल मैदान पर विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत को शीर्ष क्रम ने लगातार अच्छी शुरूआत दिलाई है और गेंदबाजी एवं फील्डिंग में भी टीम ने अनुशासित प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान पिछले साल विश्व कप क्वालीफायर और एशिया कप में किए गए अपने जादुई प्रदर्शन को दोहराने में सफल नहीं हो पाया है। अब तक उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से खराब प्रदर्शन किया है और उनकी फील्डिंग भी निराशाजनक रही है। राशिद खान अभी तक टूर्नामेंट में अपनी लय नहीं पा सके हैं और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला है।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2JdAcxd

No comments:

Post a Comment

इंग्लैंड से सीरीज हार पर कप्तान अय्यर ने युवा प्लेयर्स को लेकर दिया बयान, कहा- यह बदलाव का दौर है, हम गलतियां करेंगे

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज को गंवा दिया है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में 9 विकेट से...