चार मैचों में से तीन में जीत (एक मैच रद्द) दर्ज करने वाली भारतीय टीम शनिवार को साउथेम्पटन के रोज बाउल मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में अपने अजेय क्रम को जारी रखना चाहेगी। भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत को शीर्ष क्रम ने लगातार अच्छी शुरूआत दिलाने वाले रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। विराट कोहली भी अपने जोन में नजर आ रहे हैं जबकि लोकेश राहुल का भी प्रदर्शन दमदार रहा है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान पिछले साल विश्व कप क्वालीफायर और एशिया कप में किए गए अपने जादुई प्रदर्शन को दोहराने में सफल नहीं हो पाया है। अब तक उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वो पहली जीत के लिए भारत के सामने मैदान में उतरेगा। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Xu9UQm
No comments:
Post a Comment