नमस्कार! स्वागत है आपका लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट में, आईसीसी विश्व कप 2019 में आज गतचैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का सामना बांग्लादेश से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होना है। बांग्लादेश ने जब आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था तो सभी ने उसे उलटफेर कहा था, लेकिन बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को जिस अंदाज में हराया है, उसे देखकर अब कोई भी उसे कमजोर टीम नहीं कह रहा। आत्मविश्वास से लैस बांग्लादेश के सामने गुरुवार को मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए शाकिब सबसे बड़ी चुनौती हैं क्योंकि जिस तरह की क्रिकेट शाकिब खेलते हैं, वो निडर है। सामने कोई भी गेंदबाज हो, वे दबाव नहीं लेते। मिशेल स्टार्क बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए हमेशा से चुनौती रहे हैं। ऐसे में शाकिब और स्टार्क की प्रतिस्पर्धा देखने लायक होगी।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2XomY9D
No comments:
Post a Comment