बांग्लादेश ने जब आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था तो सभी ने उसे उलटफेर कहा था, लेकिन बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को जिस अंदाज में हराया है, उसे देखकर अब कोई भी उसे कमजोर टीम नहीं कह रहा। आत्मविश्वास से लैस बांग्लादेश के सामने गुरुवार को मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है। दोनों टीमें यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भिड़ेंगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश ने विश्व कप में दूसरे नंबर का सबसे सफल चेस किया और रनों का पीछा करते हुए अपनी अभी तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए शाकिब सबसे बड़ी चुनौती हैं क्योंकि जिस तरह की क्रिकेट शाकिब खेलते हैं, वो निडर है। सामने कोई भी गेंदबाज हो, वे दबाव नहीं लेते। मिशेल स्टार्क बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए हमेशा से चुनौती रहे हैं। ऐसे में शाकिब और स्टार्क की प्रतिस्पर्धा देखने लायक होगी।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2IZgq8b
No comments:
Post a Comment