आईसीसी विश्व कप-2019 में आज न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों टीमें एजबेस्टन मैदान पर आमने-सामने होंगी। अपने पहले तीन मैचों में हार झेलने वाली दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया और उसकी स्पिन के खिलाफ की कमजोरी दिखने को नहीं मिली थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छी बात यह थी कि उसके सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला लय में आ रहे हैं। अमला ने अफगानिस्तान के खिलाफ आराम से विकेट पर पैर जमाए थे और वो आत्मविश्वास हासिल किया था जो उन्हें आने वाले मैचों में मददगार साबित हो सकता है। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Kq99l1
No comments:
Post a Comment