आईसीसी विश्व कप-2019 में आज अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड ने अपने दोनों मैच जीते हैं तो वहीं छुपा रुस्तम का तमगा लेकर विश्व कप में आई अफगानिस्तान अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने के लिए उतारू होगी। कीवी टीम के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उसे एक और झटका लगा है। टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद शाहजाद घुटने में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर इकराम अली खिल को टीम में शामिल किया गया है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2WOvbnu
No comments:
Post a Comment