Reality Of Sports: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज वर्ल्ड कप 2019 मैच 10: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Wednesday, 5 June 2019

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज वर्ल्ड कप 2019 मैच 10: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

वेस्टइंडीज आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों ने अपने पहले मैचों में एकतरफा जीत हासिल की थी। वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट में ऐसी टीम की पहचान लेकर उतरी है जिसके पास वो खिलाड़ी हैं जिनके लिए हर मैदान छोटा है। क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे पता चला है कि इस टीम के पास गेंदबाजी में भी गहराई है। आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पाकिस्तान के मुकाबले मजबूत है। एरॉन फिंच और डेविड वार्नर की सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में हैं। इन दोनों के अलावा उस्मान ख्वाजा और स्टीवन स्मिथ का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। अंत में ग्लैन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी और मार्कस स्टोइनिस भी तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। ऐसे में विंडीज को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी क्योंकि आस्ट्रेलिया की तरफ से वार्नर, फिंच या स्मिथ में से कोई एक भी चल गया थो बड़ा स्कोर लगभग तय है।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2XvvbWq

No comments:

Post a Comment

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भी टीम इंडिया हासिल कर सकती है सेमीफाइनल का टिकट? जानिए पूरा समीकरण

साउथ अफ्रीका से हार के बावजूद भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ग्रुप-ए में भारत, साउथ अफ्रीका औ...