कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक अहम मैच में यहां मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। कोलकाता और हैदराबाद ने लीग में अब तक 13-13 मैच खेले हैं। दोनों टीमों ने अब तक 6-6 मैच जीते हैं और 7-7 मैच हारे हैं। हालांकि बेहतर रनरेट के कारण हैदराबाद अंकतालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि कोलकाता पांचवें स्थान पर है। पूर्व चैंपियन हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब केवल बेंगलोर के खिलाफ बस एक जीत की जरूरत है, जबकि कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई के साथ होने वाले मैच को जीतने के साथ-साथ हैदराबाद की हार की दुआ भी करनी होगी। इस सीजन में अब तक तीन टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब केवल एक स्थान के लिए कोलकाता और हैदराबाद में टक्कर है। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2YdwBoJ
No comments:
Post a Comment