नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अपनी आत्मकथा 'गेम चैंजर' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अपनी आत्मकथा में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ हुए विवाद के बारे में लिखा। उन्होंने गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि उनका अपना कोई व्यक्तित्व नहीं है और उनमें बहुत ज्यादा एटिट्यूड है। अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा, "कुछ प्रतिस्पर्धा पर्सनल होती हैं, तो कुछ प्रोफेशनल। गंभीर का मामला दिलचस्प है। उनमें एटिट्यूड की समस्या है। गंभीर का कोई व्यक्तित्व नहीं है और क्रिकेट के खेल में उनका कोई चरित्र भी नहीं है। उनके पास कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं है, बस एटिट्यूड है।"from India TV: sports Feed http://bit.ly/2H5bcIB
No comments:
Post a Comment