मुंबई। स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की कोहनी का आपरेशन हुआ है जिससे दोहा में 27 सितंबर से छह अक्तूबर तक विश्व चैम्पियनशिप में उनकी भागीदारी अनिश्चित हो गई है। नीरज का आपरेशन कोकिलाबेन अस्पताल में डाक्टर दिनशॉ पर्डीवाला ने किया। नीरज ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। नीरज ने ट्वीट में लिखा, ‘‘डाक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से मुंबई में आपरेशन कराया। अभ्यास शुरू करने के लिये कुछ महीने इंतजार करना होगा। हर दुर्घटना के पीछे कुछ अच्छा छिपा होता है। ईश्वर आपको और बेहतर बनाना चाहते हैं।’’from India TV: sports Feed http://bit.ly/2VKDct1
No comments:
Post a Comment