Reality Of Sports: कीरोन पोलार्ड ने पढ़े हार्दिक पांड्या की तारीफ में कसीदे, कहा- छोटा है लेकिन लंबे शाट लगाता है

Wednesday, 1 May 2019

कीरोन पोलार्ड ने पढ़े हार्दिक पांड्या की तारीफ में कसीदे, कहा- छोटा है लेकिन लंबे शाट लगाता है

मुंबई। कीरोन पोलार्ड खुद करारे शाट लगाने पर भरोसा रखते हैं और उन्होंने बुधवार को मुंबई इंडियंस के अपने साथी हार्दिक पंड्या के छक्के जड़ने की कला की तारीफ करते हुए कहा कि इस आलराउंडर में काफी प्रतिभा है। पोलार्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर पंड्या के बारे में कहा, ‘‘वह छरहरे बदन का है लेकिन लंबे शाट लगाता है। अगर वह अच्छी तरह अभ्यास करना जारी रखता है और क्रिकेटर के तौर पर खुद में सुधार करता है तो आप उसे मुंबई इंडियंस के लिये ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिये भी अच्छा खेलता हुआ देखोगे।’’ 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2IRnuWZ

No comments:

Post a Comment

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC कर रहा बड़ी प्लानिंग, गांधी जयंती के दिन खेला जा सकता है पहला मुकाबला

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जाएगा, जिसकी पहले मुकाबले को लेकर...