बेंगलुरू। दुनिया में एकदिवसीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच में गुरुवार को जब आमने सामने होंगे तो सभी निगाहें इन दोनों के बीच की जंग पर ही टिकी रहेंगी। बुमराह चोट से बनी चिंता से उबरकर अपना जलवा दिखाने के लिये तैयार हैं और उनकी मौजूगी में मुंबई की टीम बेंगलोर की कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। बुमराह की कंधे की चोट रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई के लिये चिंता का विषय बन गयी थी लेकिन वह सही समय पर फिट हो गये हैं। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2FzgOIO
No comments:
Post a Comment