Reality Of Sports: चेन्नई सुपर किंग्स को सूचित किए बगैर इस खिलाड़ी ने लिया आईपीएल से बाहर होने का फैसला, बताई यह वजह

Saturday, 30 March 2019

चेन्नई सुपर किंग्स को सूचित किए बगैर इस खिलाड़ी ने लिया आईपीएल से बाहर होने का फैसला, बताई यह वजह

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के आलराउंडर डेविड विली निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग से हट गये हैं। सुपरकिंग्स की तरफ से 2018 में तीन मैच खेलने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर विली ने यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब वेबसाइट से कहा,‘‘दुर्भाग्यवश कुछ पारिवारिक कारणों से मुझे आईपीएल से हटना पड़ रहा है।’’   उन्होंने कहा,‘‘हमारा दूसरा बच्चा होने वाला है और मेरी पत्नी को थोड़ी परेशानी है इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना होगा वह पूरी तरह से ठीक रहे।’’   विली ने कहा कि चेन्नई ने उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन दिया और आईपीएल से हटने का फैसला करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा,‘‘यॉर्कशर की तरफ चेन्नई का रवैया भी बेहद सहयोगपूर्ण रहा। यह आसान फैसला नहीं था लेकिन यह सही फैसला है।’’ 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2OBBvYK

No comments:

Post a Comment

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त ही बाकी रह गया है। सीजन शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉ...