मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑफ स्पिनर ब्रूस यार्डली का कैंसर के कारण बुधवार को निधन हो गया। वह 71 साल के थे। तेज गेंदबाज के रूप में अपना करियर शुरू करके 27 साल की उम्र में ऑफ स्पिनर बनने वाले यार्डली पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने पश्चिम आस्ट्रेलिया के कुनुनुरा जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के मिडलैंड में पांच सितंबर 1947 को जन्में यार्डली ने जनवरी 1978 में 30 साल की उम्र में भारत के खिलाफ एडिलेड में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2U1l51K
No comments:
Post a Comment