Reality Of Sports: जोफ्रा आर्चर ने जसप्रीत बुमराह और राशिद खान के साथ खुद को बताया टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

Wednesday, 27 March 2019

जोफ्रा आर्चर ने जसप्रीत बुमराह और राशिद खान के साथ खुद को बताया टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

नई दिल्ली। फ्रेंचाइजी आधारित लीग के महत्वपूर्ण खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट में खेल रहे गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह को टी20 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया। बारबाडोस में जन्मा मध्यम गति का यह गेंदबाज जल्द ही इंग्लैंड की तरफ से खेलने की अर्हता हासिल कर लेगा क्योंकि उन्होंने इस देश में सात साल बिता दिये हैं। उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में चोटी के तीन गेंदबाजों में खुद को और अफगानिस्तान के राशिद खान को भी शामिल किया।   आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे आर्चर ने पीटीआई से कहा,‘‘मुझे बुमराह काफी पसंद है। मैं इस सूची में एक स्पिनर को भी शामिल करना चाहूंगा और वह राशिद खान है। इस तरह से अभी मैं, बुमराह और राशिद टी20 क्रिकेट के तीन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।’’ 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2UhGHX2

No comments:

Post a Comment

लाहौर वर्सेस हैदराबाद मैच में पाकिस्तान की पिटी भद्द, जर्सी का उतरा रंग, बॉल भी हो गया पिंक

PSL 2026 Ball Colour Changed: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है। सीजन का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच ...