Reality Of Sports: LIVE श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा मैच एशिया कप 2018: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

Monday, 17 September 2018

LIVE श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा मैच एशिया कप 2018: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

एशिया कप 2018 का तीसरा मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका को उसके पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि श्रीलंका के लिए अच्छी खबर ये है कि काफी समय के बाद वापसी कर रहे उसके धाकड़ गेंदबाज लसिथ मलिंगा फॉर्म में हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में 4 विकेट झटके थे। हालांकि देखना होगा कि स्पिनर्स से सजी अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं। श्रीलंका के बल्लेबाज टूर्नामेंट के पहले मैच में बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए थे। श्रीलंकाई टीम अपने बल्लेबाजों की विफलता के कारण बांग्लादेश के 261 रन के जवाब में 124 पर ढेर हो गई थी और उसे 137 रन के करारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2QARqqS

No comments:

Post a Comment

पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 16 में पक्की की जगह, स्पेन ने भी ऑस्ट्रिया के खिलाफ दर्ज की एकतरफा 3-0 से जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल ने क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2-1 की रोमांचक जीत दर्ज करने के साथ राउंड 16 ...