एशिया कप 2018 में 18 सितंबर, 2018 को भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना खेल रही है और ऐसे में रोहित शर्मा पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने के अलावा कप्तानी की भी जिम्मेदारी होगी। भारतीय टीम के लिए हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबला अभ्यास की तरह होगा और खिलाड़ी इस मुकाबले के जरिए यूएई के हालातों में खुद को ढालने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर हमेशा की तरह चिंता का विषय बना हुआ है और रोहित शर्मा ने भी अपने बयान में कहा है कि चौथा, छठा स्थान अब तक कोई भी बल्लेबाज भर नहीं सका है।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xqL98t
No comments:
Post a Comment