पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज व कमेंटेटर रमीज राजा ने एशिया कप 2018 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले दो भारतीय गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल गांगुली और रमीज राजा को लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भारत के लिए काफी अहम होंगे। इन दोनों दिग्गजों को लगता है कि स्पिनर्स के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों का डर भारत के पक्ष में जाएगा। भारत-पाक महामुकाबले से पहले इंडिया टीवी के विशेष कार्यक्रम 'क्रिकेट की बात' में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने कई पहलुओं पर अपनी बात रखी। ये कार्यक्रम पाकिस्तान से जियो न्यूज के सहयोग से किया गया था।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2piFLk5
No comments:
Post a Comment