Reality Of Sports: स्वर्ण न जीतने का मलाल, मेहनत जारी रखूंगा: फवाद मिर्जा

Saturday, 1 September 2018

स्वर्ण न जीतने का मलाल, मेहनत जारी रखूंगा: फवाद मिर्जा

जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों की घुड़सवारी की पुरुषों की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीत 36 साल का सूखा खत्म करने वाले भारत के घुड़सवार फवाद मिर्जा अपनी ऐतिहासिक सफलता से बेहद खुश हैं, लेकिन उन्हें साथ ही अफसोस है कि वह स्वर्ण से चूक गए। फवाद को स्वर्ण न मिलने का इतना मलाल रहा कि कुछ दिन वह ठीक से सो नहीं पाए लेकिन फिर उन्होंने अपने मन को समझाया और अब उनका ध्यान और ज्यादा मेहनत कर पदक का रंग बदलने और ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने पर है। फवाद ने फाइनल में 26.40 का स्कोर कर एकल स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2PYwkTl

No comments:

Post a Comment

T20I क्रिकेट में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी कप्तान ने महज इतनी गेंदों में जड़ दी फिफ्टी

Fastest fifty in Women’s T20I: पाकिस्तानी कप्तान ने T20I क्रिकेट में इतिहास रचते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड...